Employment: UP में यहां होगी नौकरी की बहार! 20 हजार करोड़ से लगेंगी 400 इंडस्ट्री, मिलेगा लाखों को रोजगार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Employment: UP में यहां होगी नौकरी की बहार! 20 हजार करोड़ से लगेंगी 400 इंडस्ट्री, मिलेगा लाखों को रोजगार

Employment:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में उद्यमियों को निवेश के लिए

प्रेरित किया तो इसका परिणाम भी गुरुवार को सामने आया। मेरठ समेत आसपास के कई जिलों में उद्यमियों ने उद्योग

- Advertisement -
- Advertisement -

विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया। मेरठ में औद्योगिक निवेश के तीन नए प्रस्ताव भी आए।

अगले साल फरवरी में लखनऊ में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट हो रही है।

मेरठ मंडल के छह जिलों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से निवेश के 30 हजार करोड़ के तय लक्ष्य के मुकाबले अभी

तक करीब 20 हजार करोड़ के निवेश के लिए 400 से अधिक उद्यमियों के प्रस्ताव आ चुके हैं।

400 से अधिक नई इंडस्ट्री लगेंगी, जिनसे दो लाख से अधिक लोगों को रोजगार (Employment) मिलेगा।

उद्योग विभाग के अधिकारियों को इस माह के अंत तक जिलेवार निवेश के दिए लक्ष्य को पूरा करने के लिए

उद्यमियों से निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने हैं। सरकार की ओर से तैयार की गई

औद्योगिक निवेश पर विभिन्न पॉलिसी की उद्यमियों, निवेशकों के साथ जानकारी शेयर

की जा रही है। मेरठ जिले का सात हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य है।

उम्मीद है कि करीब दस हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आ जाएंगे। मेरठ में पसवाड़ा पेपर मिल ग्रुप,

बोन फायर, मेरठ पैकेजिंग, सीवीजी कंप्रेश बायोगैस तथा विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र बागपत रोड की ओर से निवेश के

बड़े प्रस्ताव मिले हैं। निजी औद्योगिक क्षेत्र, फूड पार्क, फ्लेटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स,

टैक्सटाइल पार्क, हाईड्रोजन, बायोगैस प्लांट, पैकेजिंग, कोल्ड फूड चेन प्रोजेक्ट शामिल हैं।

जनपद निवेश लक्ष्य निवेश प्रस्ताव रोजगार (Employment) मिलेगा

मेरठ सात हजार करोड़ पांच हजार करोड़ 75908

गाजियाबाद आठ हजार करोड़ साढ़े चार हजार करोड़ 16939

गौतमबुद्धनगर दस हजार करोड़ पांच हजार करोड़ 45947

बुलंदशहर 2500 करोड़ एक हजार करोड़ 3176

हापुड़ दो हजार करोड़ आठ हजार करोड़ 29039

बागपत 500 करोड़ करीब 300 करोड़ 2688

– 400 से अधिक इंडस्ट्री लगेंगी वेस्ट यूपी में

– 20 हजार करोड़ के करीब निवेश के प्रस्ताव आए

– 30 हजार करोड़ मेरठ मंडल का निवेश लक्ष्य

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...