summary judgment: अखिलेश जी देखिए, संभालिए, यह क्या हो रहा है? रामपुर में मंच से ऐसा क्यों बोले आजम खान
summary judgment: सपा नेता आजम खान अपने विवादित बयान से बार-बार सुर्खियों में आ रहे हैं।
आजम नेताओं पर ही नहीं आधिकारियों पर खूब बरस रहे हैं। उन्होंने रामपुर डीएम को भी नहीं बख्शा।
आजम ने कहा कि रामपुर में जब से चुनाव शुरू हुए हैं तब से डीएम है ही नहीं।
तंज कसते हुए कहा कि रामपुर में क्या डीएम का पद खत्म कर दिया। रामपुर में जो हो रहा है
वह ठीक नहीं है। अखिलेश जी देखिए, संभालिए, यह क्या हो रहा है?
आजम खान सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
दरअसल, किले के मैदान में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कड़े तेवर दिखाए।
पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने एक ओर जहां भाजपा सरकार और
संगठन पर निशाना साधा तो वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन पर भी खूब भड़के।
उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनाव की तरह ही लड़ा जाना चाहिए। पुलिस ने यहां आने वालों को रोका है।
पूरे शहर को फोर्स के हवाले कर दिया है। शहर को लूटा जा रहा है। जो अफसर निष्पक्ष चुनाव की बात कर रहे हैं
उन्हें शहर में आज का माहौल देखना चाहिए। पुलिस महिलाओं और बुर्जुगों को जनसभा में आने से रोक रही है।
किले के चारों और फोर्स बैठा दी है। उन्होंने एसपी, सीओ, गंज और शहर कोतवाल पर भी जमकर निशाना साधा।
आजम ने कहा कि वोटरों को पुलिस धमका रही है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।
कहा कि भाजपा के मंच पर गौतस्कर बैठ रहे हैं और असली भाजपाई
दरी बिछाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी तंज कसा।
