Bride: दूल्हे के पास बैठी और फायरिंग करने लगी दुल्हन, देखती ही सहम गया बेचारा, देखिए वीडियो… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride: दूल्हे के पास बैठी और फायरिंग करने लगी दुल्हन, देखती ही सहम गया बेचारा, देखिए वीडियो…

Bride : उत्तर प्रदेश के हाथरस में विवाह में फायरिंग के मामले में

आरोपी दुल्हन फरार हो गई है. कोतवाली हाथरस जंक्शन के एसएचओ गिरीश चंद गौतम ने कहा,

- Advertisement -
- Advertisement -

‘हाथरस जंक्शन इलाके की रहने वाली दुल्हन रागिनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गई है, उसकी तलाश की जा रही है.

हम उस व्यक्ति की भी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसने दुल्हन को पिस्तौल सौंपी.

सहम गया दूल्हा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था,

जिसमें एक दुल्हन पिस्तौल थामे और हवा में कई राउंड फायरिंग करती दिख रही है,

जबकि दूल्हा उसके पास बैठा है. इसमें दूल्हे को सहमा हुआ साफ देखा जा सकता है. पुलिस ने

23 वर्षीय दुल्हन के खिलाफ शादी के दिन जश्न में फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया है.

हाथरस जिले के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात हुई इस घटना का दुल्हन के एक रिश्तेदार ने

वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

कथित वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति रागिनी के रूप में पहचानी जाने वाली दुल्हन को पिस्तौल

थमाते हुए दिख रहा है, जिसे जयमाल समारोह के बाद हवा में फायरिंग करते देखा जा सकता है.

यहां देखिए वीडियो

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा, मामले की जांच की जा रही है.

हाथरस जंक्शन थाने के प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने कहा कि जिसके नाम पर बन्दूक का लाइसेंस

जारी किया गया था, उस पर भी रविवार को मामला दर्ज किया गया है.

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...