SIM card: 1 जुलाई से बदल रहे नियम, मोबाइल यूजर्स ध्यान दें!…तो मुश्किल हो जाएगा सिम पोर्ट करवाना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

SIM card: 1 जुलाई से बदल रहे नियम, मोबाइल यूजर्स ध्यान दें!…तो मुश्किल हो जाएगा सिम पोर्ट करवाना

SIM card के नए नियमों को लेकर समय- समय पर नया अपडेट जारी होता रहता है। इसी कड़ी में मोबाइल यूजर्स के लिए जरूरी सूचना जारी की जा रही है।

सिम कार्ड को लेकर ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) ने हाल ही में एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। यह अपडेट नेटवर्क प्रोवाइडर को बदलने से जुड़ा है। यानी नया अपडेट सिम पोर्ट करवाने को लेकर जारी होगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

…तो मुश्किल हो जाएगा सिम पोर्ट करवाना

ट्राई ने टेलीकम्युनिकेशन मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी रेगुलेशन (Telecommunication Mobile Number Portability Regulations, 2023) ड्राफ्ट रिलीज किया है।

यह टेलीकम्युनिकेशन विभाग (Department of Telecommunications) की सलाह पर आधारित है।

नया सिम लेने के 7 दिन के भीतर नहीं हो सकेगा पोर्ट

अगर कोई मोबाइल यूजर पुराना सिम, खराब या चोरी होने पर एक नया फिजिकल सिम लेता है तो पहले की तरह नए टेलीकॉम ऑपरेटर पर स्विच नहीं किया जा सकेगा।

ऐसा नई सिम लेने के 7 दिन के भीतर तक नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, 7 दिन की अवधि पूरी होने पर ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक टेलीकॉम ऑपरेटर को बदल सकता है।

क्यों ला जा रहे हैं सिम को लेकर नए नियम

दरअसल, सिम को लेकर नए नियम सिम से जुड़े स्कैम को रोकने के लिए लाए जा रहे हैं। ट्राई का कहना है कि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (Mobile Number Portability) और सिम रिप्लेसमेंट का लगातार गलत इस्तेमाल हो रहा है।

इन सुविधाओं को लेकर स्कैमर्स तेजी से एक्टिव हो रहे हैं, जिसकी वजह से देश में फ्रॉड से जुडे़ मामलों में इजाफा हो रहा है।

कब लागू होंगे नए नियम

मोबाइल यूजर्स के लिए सिम को लेकर नए नियम 1 जुलाई से लागू होने की जानकारी सामने आ रही है। नए नियमों को लेकर नया अपडेट आने वाले दिनों में जारी किया जा सकता है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...