Ration Cards : फ्री राशन लेने वालों को झटका, महीने में अब दो बार नहीं एक बार ही मिलेगा गेहूं-चावल, जानें वजह

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ration Cards : फ्री राशन लेने वालों को झटका, महीने में अब दो बार नहीं एक बार ही मिलेगा गेहूं-चावल, जानें वजह

Ration Cards : फ्री राशन पाने वालों को बड़ा झटका लगा है।

कोरोना काल से गरीबों को महीने में दो बार दिया जा रहा राशन अब केवल एक बार ही मिलेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

सरकार से आदेश न मिलने की वजह से इस माह के मुफ्त राशन वितरण पर रोक लगा दी है।

कोरोनाकाल से गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा था।

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है।

कई दफा इस योजना को संचालित करने की समयावधि बढ़ा दी गई थी।

इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक को पांच किलोग्राम प्रति

यूनिट की दर से राशन मुफ्त दिया जा रहा था। हालांकि

यूपी सरकार की ओर से भी माह में एक दफा मुफ्त में राशन दिया जा रहा है।

यानि गरीबों को माह में दो बार मुफ्त में राशन दिया जाता रहा है,

लेकिन इस माह से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत

राशन नहीं बांटा गयाहै। यह वितरण हर माह की बीस तारीख से किया जाता था।

इस दफा राशन नहीं बांटा गया तो लोगों में खलबली मच गई।

राशन विक्रेताओं ने राशन देने से इंकार किया है। फिलहाल पूर्ति विभाग ने राशन वितरण पर

रोक लगा दी है। इसकी वजह यह बताई गई है कि शासन की ओर से प्रधानमंत्री

जनकल्याण योजना के तहत राशन बांटे जाने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

साथ ही राशन का आवंटन भी नहीं किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी

अभिषेक कुरील ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत

राशन वितरण को लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं आया है।

आदेश आने के बाद ही वितरण हो सकेगा। हालांकि सूत्र बता रहे हैं

कि राशन वितरण की योजना पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...