farmers : 12 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएगी 13वीं किस्त, चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

farmers : 12 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएगी 13वीं किस्त, चेक करें लिस्ट में अपना नाम

farmers:  13 वीं किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ से अधिक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

केन्द्र की मोदी सरकार किसान सम्मान निधि (farmers) योजना की 13वीं किस्त 24 फरवरी को जारी कर सकती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

बता दें कि पीएम-किसान (farmers) की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी।

जहां लगभग 80 मिलियन किसानों को ₹16,000 करोड़ जारी किए गए थे।

आपको बता दें कि साल 2019 के अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना को लॉन्च किया था।

इस योजना के तहत किसानों को हर साल कुल तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

इस लिहाज से किसानों को एक साल में कुल 6 हजार रुपये मिलते हैं।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पिछले सप्ताह बजट सत्र के दौरान संसद में कहा था

कि इस योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 2019 की शुरुआत में 3.16 करोड़ से

बढ़कर 2022 के मध्य में 10.45 करोड़ हो गई है। बता दें कि

पीएम किसान (farmers) योजना के लिए लगभग 12 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं।

10 फरवरी थी eKYC की डेट

13वीं किस्त प्राप्त करने के लिए सभी पीएम किसान लाभार्थियों को अपना खाता ईकेवाईसी कराना अनिवार्य था।

ईकेवाईसी (eKYC) पूरा करने की समय सीमा 10 फरवरी, 2023 थी।

बता दें कि पीएम किसान (farmers) की किस्त के लिए eKYC जरूरी कर दिया गया है।

लिस्ट में चेक करें अपना नाम

1. सबसे पहले PM KISAN की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

2. इसके बाद स्क्रीन पर भारत के मैप के साथ “डैशबोर्ड” दिखेगा। इस पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपने संबंधित राज्य, जिला और गांव का चयन करें।

जानिए पीएम किसान योजना के बारे में?

पीएम-किसान के तहत सरकार द्वारा गरीब किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आय सहायता प्रदान करती है।

इसके तहत ₹2,000 तीन अलग- अलग किस्तों में दी जाती है। इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी,

जब पहली किस्त का भुगतान किया गया था। PM-KISAN के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किए जाते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...