pilot: पायलट बनने की इच्छा जताने पर मां-बाप ने डांटा, नाबालिग लड़कियों ने घर में किया हैरान करने वाला काम
pilot: पिथौरागढ़ के धारचूला में दो नाबालिग लड़कियां परिजनों की डांट से नाराज होकर घर
छोड़कर 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंच गई। परिजनों ने लड़कियों को इसलिए डांट लगाई कि उन्होंने भविष्य में
पायलट (pilot) बनने की इच्छा जताई। दोनों लड़कियों को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
धारचूला में बीते रविवार को दो लड़किया जिनकी उम्र 13 और 14 वर्ष थी, एकाएक लापता हो गई।
परिजनों की तहरीर के बाद प्रभारी निरीक्षक केएस रावत ने दोनों की खोजबीन शुरू की।
उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से घटना की सूचना जिले भर के थानों को दी।
जिला मुख्यालय में भी दोनों की खोजबीन के लिए अभियान चलाया गया।
लेकिन 24 घंटे बाद भी दोनों का कहीं कुछ सुराग नहीं लगा। अगले दिन सोमवार को
जिला मुख्यालय के केएमओयू स्टेशन में कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, नारायण राम व होमगार्ड ललित प्रसाद को दोनों
लड़कियां बैठी मिली। बाद में पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर लड़कियों को
उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
बच्चों को हतोत्साहित न करें, हौसला बढ़ाए
धारचूला प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि लड़कियों ने बड़े होकर
पायलट (pilot) बनने की बात कही थी। अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर तब उन्होंने डांट दिया था।
उन्होंने सभी परिजनों से बच्चों का हतोत्साहित करन की बजाए उनका हौसला बढ़ाने की अपील की है।
