ballasting: SSC सीजीएल-2022 में रिकॉर्ड 37409 पदों पर होगी भर्ती, कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की रिक्तियों की सूचना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

ballasting: SSC सीजीएल-2022 में रिकॉर्ड 37409 पदों पर होगी भर्ती, कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की रिक्तियों की सूचना

ballasting : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2022 भर्ती में रिकॉर्ड

37409 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एसएससी के इतिहास में पहले कभी सीजीएल में इतने

- Advertisement -
- Advertisement -

अधिक पदों पर भर्ती नहीं हुई। आमतौर पर सीजीएल में आठ से नौ हजार पदों पर भर्ती होती थी।

आयोग ने रिक्तियों का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

इसका अंतिम परिणाम किसी भी दिन जारी हो सकता है। इससे पहले आयोग ने सितंबर में तकरीबन 20 हजार पदों

पर भर्ती की संभावना जताई थी। लेकिन केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से

रिक्त पदों की जो सूचना मिली है वह तकरीबन दोगुनी हो गई है।

इनमें 15982 पद अनारक्षित, 8719 ओबीसी, 5776 एससी, ईडब्ल्यूएस 3937 और एसटी के

2997 पद हैं। इसमें सर्वाधिक 19676 पद डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट या सॉर्टिंग असिस्टेंट के हैं।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस में टैक्स असिस्टेंट के 3140, रक्षा मंत्रालय के तहत

मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 2752, भारत के

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के अधीन कार्यालयों में ऑडिटर के

2295 औरअकाउंटेंट/जूनियर अकाउंटेंट के 1470 पदों पर भर्ती होगी।

सीएजी के अधीन भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षक विभाग में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर ग्रुप बी के 1260 पद हैं।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स में इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज के

1113 जबकि सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 982 पद हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...