Akhilesh Yadav ने कहा भाजपा सकार फिर आई तो खाकी वर्दी वालों की नौकरी भी 3 साल की कर देगें
AkhileshYadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजीपुर में कहा कि
4 जून के बाद जब दिल्ली में सरकार बनेगी तो सबसे पहले अग्निवीर व्यवस्था खत्म की जाएगी।
फौज में होने वाली भर्ती बढ़ाने का काम करेंगे और पक्की नौकरी और पक्की वर्दी पहनने को मिलेगा।
अखिलेश (AkhileshYadav) ने कहा कि हमारा नौजवान जो पक्की नौकरी और वर्दी पहनना चाहता था
उसको आधी-अधूरी नौकरी अग्निवीर की दे दी। कहा कि अभी तो फौज की नौकरी 4 साल की हुई है,
अगर बीजेपी वाले आ गए तो खाकी वर्दी वालों की नौकरी भी 3 साल की कर देगें।
गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा करने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग
जो बहुत बहादुर बनते हैं, अपने भाषणों में पड़ोसी देश का बहुत नाम लेते हैं,
उनसे पूछिए रेजांगला जैसी लड़ाई चीन से ऐसी कभी नहीं हुई होगी, आज वो छीनी जा चुकी है,
यह भी पढ़ें :Akhileshyadav ने कहा बिहार के राजनीतिक विकास को भारतीय राजनीति के लिएअच्छी शुरुआत
इनसे पूछिए रेजांगला मेमोरियल तोड़ दिया गया कि नहीं दिया गया।
अखिलेश यादव (AkhileshYadav) ने भाजपा और बसपा पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए
बहुजन समाज का आह्वान किया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान की रक्षा के लिये
लोकसभा चुनाव में वह इंडिया गठबंधन का साथ दें। कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का भी है।
यह संविधान ही है जो हमें सम्मान दिलाता है, जो हमारे अधिकारों की रक्षा करता है।
अखिलेश ने कहा कि अगर यह लोग (भाजपा) सत्ता में आ गए तो वह कुछ भी कर सकते हैं।
यह वही लोग हैं जिन्होंने कई मौकों पर जो लोकसभा में सांसद अपनी बात रखना चाहते थे उन्हें रखना नहीं दिया।
ऐसा भी समय आया जब इन्होंने 150 से ज्यादा सांसदों को सदन से बाहर निकालने का काम किया था,
आप लोग सावधान रहें
इसलिए आप लोग सावधान रहें।अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव बहुत बड़ी लड़ाई है।
यह लड़ाई आर-पार की है। लड़ाई ऐसी है कि उत्तर प्रदेश ही देश को बचा सकता है।
जब भाजपा हटेगी तभी देश का संविधान बचेगा। उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे पर तंज करते हुए
कहा कि जो लोग 400 पार की बात कर रहे थे, वह 400 सीटें हारने जा रहे हैं।
जो बहुत बड़ी-बड़ी बातें कहते थे, इधर उनका आत्मविश्वास लड़खड़ाया है। उससे उनकी जबान भी लड़खड़ा रही है।
अब कोई भी आदमी उनकी पुरानी कहानी, पुराने घिसे-पिटे डायलॉग सुनना नहीं चाहता।
चार जून के बाद उनकी सरकार बनने वाली नहीं
उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि जो लोग इस वक्त सत्ता में हैं,
वे जान गए हैं कि चार जून के बाद उनकी सरकार बनने वाली नहीं है।
वे यह स्वीकार भी कर चुके हैं कि चार जून के बाद उनकी सरकार नहीं बनने जा रही है
इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है, उनका व्यवहार बदल गया है।
पेपर लीक करवाकर जीवन बर्बाद कराया
सपा प्रमुख ने कहा कि जहां किसान और गरीब पूरी ईमानदारी के साथ भाजपा के खिलाफ खड़ा है,
वहीं नौजवानों ने भी इस बार मन बना रखा है कि जिन्होंने पेपर लीक करवाकर
उनके जीवन का सबसे ज्यादा समय बर्बाद किया है उनको सबक सिखाएंगे।
यादव ने कहा कि यह पहला चुनाव देखने को मिल रहा है जहां चुनाव जनता ने अपने आप हाथ में ले लिया है
और जैसे चुनाव आगे बढ़ता जा रहा है जनता हमारे साथ-साथ आगे बढ़ती चली जा रही है।
