Aayusman Card :अब नई मोदी सरकार में घर बैठे बनवा लो आयुष्‍मान कार्ड, पांच लाख तक का इलाज होगा निशुल्‍क

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Aayusman Card :अब नई मोदी सरकार में घर बैठे बनवा लो आयुष्‍मान कार्ड, पांच लाख तक का इलाज होगा निशुल्‍क

Aayusman Card: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर अस्‍पतालों में इलाज के नाम पर पड़ने वाला भार वहन करने के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना चला रही है, जिसके तहत 5 लाख तक का निशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य बीमा मिलता है।

आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्‍मान कार्ड बनवाने की जरूरत है। देश में अब तक 30 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को आयुष्‍मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है, जिसकी प्रक्रिया काफी सरल है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए आयुष्‍मान कार्ड के अप्‍लाई कर सकते हैं। यह कार्ड हर साल अपडेट होता रहता है।

आयुष्मान कार्ड के लाभ

  • आयुष्‍मान भारत योजना के कार्ड के जरिए योजना में शामिल अनेक निजी व सरकारी अस्‍पतालों में पांच लाख रुपए तक का इलाज निशुल्‍क करवाया जा सकता है।
  • आयुष्‍मान भारत योजना का मकसद गरीब तबके के लोगों को लाखों रुपए का उपचार निशुल्‍क उपलब्‍ध करवाना है।

आयुष्मान कार्ड के लिए कौन कर सकता है अप्‍लाई?

  • आयुष्‍मान कार्ड के लिए सबसे जरूरी योग्‍यता भारत का स्‍थायी निवासी होना है।
  • इसका लाभ सिर्फ बीपीएल श्रेणी के परिवार को ही मिलेगा।
  • परिवार भी आयुष्‍मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकेंगे जो सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के अंतर्गत शामिल हैं।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभ पाने वाले परिवार भी आयुष्‍मान कार्ड के लिए योग्‍य हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1.     आधार कार्ड
  2.     पासपोर्ट साइज फोटो
  3.     राशन कार्ड
  4.     मोबाइल नंबर
  5.     बैंक पासबुक

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  •  आयुष्‍मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्‍लाई के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाकर दिए गए ‘बेनिफिशियरी लॉगिन’ के टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा, इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आधार कार्ड से लिंक हो और ओटीपी वेरीफाई करें।
  •  इसके बाद E-KYC का ऑप्शन देखने को मिलेगा, इस पर क्लिक करें और ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इतना करने के बाद अगला पेज खुल कर आएगा, इसमें उस सदस्य को सेलेक्ट करें जिसका आयुष्मान कार्ड बनवाना है।
  • यहां पर आपको फिर से ई- केवाईसी का आइकन मिलेगा, इस पर क्लिक करें और लाइव फोटो के लिए कंप्यूटर फोटो के आइकन पर क्लिक करके सेल्फी अपलोड कर दें।
  • फिर आपको एडिशनल ऑप्शन का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें और आवेदन फार्म में मांगी गई सारी जानकारी सही से दर्ज कर ले।
  • अंत में फिर दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • सब कुछ सही पाए जाने पर 24 घंटे के अंदर आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाएगा। जिसे आप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...