Suspend: संपूर्ण समाधान दिवस में छह महीने से वरासत दर्ज न होने का मामला, एसडीएम ने कर दिया सस्पेंड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Suspend: संपूर्ण समाधान दिवस में छह महीने से वरासत दर्ज न होने का मामला, एसडीएम ने कर दिया सस्पेंड

Suspend: यूपी के औरैया के बिधूना में संपूर्ण समाधान दिवस में छह महीने से वरासत दर्ज न होने का मामला डीएम के सामने उजागर हुआ।

जांच में लेखपाल द्वारा उच्च अधिकारियों को गुमराह करने और लापवाही बरतने का दोषी पाते हुए डीएम ने सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसके बाद आला अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। साथ ही राजस्व निरीक्षक को कड़ी चेतावनी दी गई है।

सुमन देवी ने शिकायत लेकर पहुंची

सोमवार को बिधूना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था।

जिसकी अध्यक्षता डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने की। इस दौरान लहटोरिया सुभानपुर गांव की रहने वाली सुमन देवी ने शिकायत लेकर पहुंची।

उन्होंने बताया कि उनके मृतक ससुर बांकेलाल पुत्र भवानी के नाम लहटोरिया गांव में जमीन है। जिसकी वरासत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

लेकिन अभी तक वरासत नहीं हुई। डीएम ने इस मामले में संबंधित लेखपाल पतंजलि दुबे को बुलाया और उनसे जानकारी की, तब पतंजलि दुबे ने बताया कि जमीन वादग्रस्त है।

राजस्व निरीक्षक यशोध्यान सिंह को कड़ी चेतावनी

जांच में पता चला कि कुछ गाटा संख्या वादग्रस्त है, जबकि शेष गाटे वादग्रस्त नहीं हैं। जिन पर वरासत का अंकन कराया जा सकता था।

इस पर डीएम ने नाराजगी जाताई और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।

इस पर लेखपाल द्वारा उच्च अधिकारियों को गुमराह करने का दोषी पाया गया। जिस पर एसडीएम ने उसे निलंबित कर दिया।

निलंबन (Suspend) अवधि में उनको साल्हूपुर गांव से संबद्ध किया गया है।

इसके साथ ही मामले में राजस्व निरीक्षक यशोध्यान सिंह को कड़ी चेतावनी दी गई है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...