intoxicant: मादक पदार्थ के साथ चार अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट…
सिद्धार्थनगर(ब्यूरो): क्षेत्राधिकारी बांसी, जनपदीय एस0ओ0जी0, सर्विलांस व थाना बांसी की संयुक्त पुलिस टीम नें 33 किलो ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 3.5 लाख) के साथ 04 मादक पदार्थ के अन्तर्राज्यीय तस्करो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो व स्कूटी को बरामद कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया ।
यह भी पढ़ें :traffic police:इन बाइक को दूर से ही पहचान रही ट्रैफिक पुलिस, फिर चलाने वाले का कट रहा 25000 रुपए का चालान
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व अपराध एवं मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बांसी के नेतृत्व मे जनपदीय एस0ओ0जी0, सर्विलांस व थाना बांसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 33 किलो ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो व स्कूटी बरामद कर 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।
यह भी पढ़ें :Police ने किया खुलासा,चोरी की 37,600/- रुपये के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-30/2024 धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तों में आलमगीर शेख पुत्र फकीरे निवासी मगुरही टेपरा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा व काशीनाथ गिरी पुत्र रुदल गिरी निवासी टड़़वाँ सपही थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर व चन्दन यादव पुत्र पारस यादव निवासी मेड़िहारी थाना ठकरहाँ जनपद पश्चिमी चम्पारन व पूरन यादव पुत्र बाढ़ु यादव निवासी सोना भवानी थाना ठकरहाँ जनपद पश्चिमी चम्पारन, राज्य बिहार को न्यायालय भेजा गया ।
