CM yogi का ऐलान उतर प्रदेश में पुलिस में फिर निकलेगी 40000 पदों पर भर्ती,10 हजार बेटियों को भी मिलेगी नौकरी
CM yogi: यूपी में अब सरकारी नौकरियों की बहार आने वाली है। प्रदेश के कई विभागों में जल्द ही भर्तियां निकलेंगी।
यूपी पुलिस की 60 हजार 200 पदों पर हुई परीक्षा का परिणाम आने के बाद पुलिस विभाग में ही 40 हजार और पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी।
अंबेडकरनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर ऐलान भी कर दिया।
अभी 60 हजार से ज्यादा पुलिस भर्ती निकाली गई थीं
सीएम योगी ने कहा, अब तक साढ़े छह लाख सरकारी नौकरी हम लोगों ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को दी हैं।
अभी 60 हजार से ज्यादा पुलिस भर्ती निकाली गई थीं, जिसकी परीक्षा भी संपन्न हो गई है। बहुत जल्द इसका परिणाम भी आने वाला है।
सीएम योगी ने आगे कहा, 60 हजार 200 भर्ती एक साथ हो जाए ये पहली बार उत्तर प्रदेश में हुआ है।
उत्तर प्रदेश के हर जनपद के युवा ने इसमें भागीदारी की है। इसमें 15 हजार केवल बेटियों की भर्ती होने वाली है।
सीएम योगी ने कहा
सीएम योगी ने कहा, समाजवादी पार्टी के शोहदे छिक्कल लोग जगह-जगह बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं,
ये बेटियां जब अपनी ट्रेनिंग पूरी करके यूनिफॉर्म में आएंगी तो इन गुंडो को सबक सिखाएंगी, जिसके ये हकदार होंगी।
बेटियां उनकी डेंटिंग-पेंटिंग करने का काम भी करेंगी। यूपी मे भर्ती का ऐलान करते हुए सीएम योगी बोले,
जैसे ही पुलिस की 60 हजार 200 की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी तो 40 हजार भर्ती फिर पुलिस में निकाली जाएंगी।
उसमें भी 10 हजार बेटियों की भर्ती की जाएगी। ऐसे ही दूसरे विभागों में भर्ती निकलेंगी।
जल्द ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भी भर्तियां निकलेंगी। अगले छह महीने के अंदर 40 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे। उत्तर प्रदेश का शिक्षा आयोग गठित हो चुका है।
हजारों भर्तियां आने वाली हैं:cm yogi
भर्ती की प्रक्रिया तेजी के साथ, बेसिक, माध्यमिक, तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा में हजारों भर्तियां आने वाली हैं।
अगले दो साल में दो लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती करने जा रहे हैं, मैं युवाओं का आह्वान करता हूं कि वह तैयारी करें।
उत्त प्रदेश में सरकारी नौकरियां आपको मिलेंगी। युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी बोले, सरकारी क्षेत्र में रुचि नहीं है
तो निजी क्षेत्रों में भी नौकरियों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा, निजी क्षेत्र में भी 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया है। इस हिसाब से डेढ़ करोड़ नौजवाओं को सीधे नौकरियां मिलेंगी।
अंबेडकरनगर में विपक्ष पर बरसे योगी
अंबेडकर नगर में कई परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
सीएम योगी ने कहा, 2017 के पहले क्या उत्तर प्रदेश में होता था। यही उत्तर प्रदेश है,
जहां पर हर जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व में पलने वाली माफियाओं की समानांतर सरकारें चलती थीं।
यहां अंबेडकरनगर में भी चलती थी। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष की हत्या हुई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
तब भी मुझे आंदोलन करने के लिए अंबेडकरनगर जिले में आना पड़ा था। तब भी हम लोगों ने माफिया और समावादी पार्टी की अराजकता के खिलाफ आंदोलन किया था।
कौन ऐसा जिला था जहां माफिया हावी न थे। चाहें अंबेडकरनगर हो, अयोध्या, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुलतानपुर।
कोई ऐसा बड़ा जिला नहीं था जहां पर माफिया समानांतर सरकार चलाकर आम जनता की आवाज को दबाता था, गरीबों और पिछड़ों की आवाज को दबाता था।
पहले दलित समाज के लोग योजनाओं से भी वंचित रहते थे
उन्होंने कहा पहले की सरकारों में दलित समाज के लोग योजनाओं से भी वंचित रहते थे। सरकारें अपनी मौज-मस्ती करती थीं।
उनको इससे कोई मतलब नहीं था। उनकी सरकार रहनी चाहिए, बाकी जाए भाड़ में। सपा और कांग्रेस के लोग यही करते थे।
लेकिन 2017 के बाद एक-एक करके माफिया कहां चले गए ये भी आप लोग जान रहे हैं।
माफियाओं की छुट्टी हो गई। माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश हो गया। जो लोग पर्व और त्योहार में विघ्न बाधा डालते थे, विघ्नबाधनात समाप्त हुई।
अब पर्व और त्योहर शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे हैं। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर जो खतरा पैदा करते थे,
वे सभी गायब हो गए और जो बचे हैं वह भी अपनी अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे होंगे।
बेटी का सम्मान और उसकी रक्षा पूरे समाज का दायित्व बनता है, लेकिन ये समाजवादी पार्टी इसका महत्व नहीं समझ सकती।
