Rashifal: सूर्य-शनि होंगे आमने-सामने, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर ?
Rashifal : एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेर के अनुसार, 08 सितंबर को सूर्य और शनि आमने-सामने आएंगे और 180 डिग्री पर विराजमान रहेंगे।
सूर्य-शनि की यह विपरीत अवस्था में बेहद खास माना जा रही है। सूर्य-शनि की विपरीत एनर्जी जीवन में कठिनाईयों का अनुभव करा सकती है,
अगर हम इस ऊर्जा का उपयोग उचित ढंग से इस्तेमाल करें, तो यह जीवन में संतुलन लाने की संभावनाएं भी बढ़ा सकती है।
सूर्य-शनि का यह संयोग जीवन में पॉजिटिव डेवलपमेंट ला सकता है। लाइफ में अच्छे बदलाव भी हो सकते हैं।
आइए एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेर से जानते हैं सूर्य-शनि के विपरीत होने से राशियों पर क्या प्रभाव होगा?
करियर और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों को शनि प्रोफेशनल लाइफ के बारे में विचार करने के लिए इंस्पायर करेंगे। करियर पर फोकस करने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
नौकरीपेशा वालों को करियर में बदलाव लाने की इच्छाएं बढ़ेंगे। लाइफ में करियर के नए ऑप्शन पर विचार करें।
उद्यमियों को सोशल बिजनेस शुरू करने का मन करेगा, वहीं, कर्मचारियों को अलग-अलग प्रोग्राम को लॉन्च करने की इच्छा जगेगी।
वहीं, शनि और सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में कई बड़े फैसले लेने होंगे। बिना किसी संकोच के निवेश करें।
हालांकि, कोई भी डिसीजन लेने से पहले दो बार विचार जरूर करें। यह अलग-अलग जगहों पर इनवेस्ट करने का परफेक्ट टाइम हो सकता है।
लव लाइफ पर प्रभाव
सूर्य-शनि की विपरीत अवस्था प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के मौके लाएगी। हालांकि, यह रिश्तों में परेशानियां बढ़ा सकती है।
सिंह राशि वालों का सूर्यदेव की कृपा से आत्मकेंद्रित होना। सिंह राशि वालों को रिश्तों में अटेंशन की जरुरत होगी।
वह चाहेंगे कि साथी उनकी तारीफ करें।ऐसा न होने पर लव लाइफ में अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
वहीं, शनि के प्रकोप से कुंभ राशि वालों के रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। कुंभ राशि वाले थोड़ा लॉजिकल होते हैं।
पार्टनर चाहेंगे कि आप उन्हें इमोशनली समझने की कोशिश करें, जो रिश्तों में मनमुटाव बढ़ा सकती है। एक-दूसरे के विचार मैच नहीं खाएंगे।
इन राशियों को होगा लाभ
कुंभ राशि
सूर्य-शनि का संयोग कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी साबित होगा। इस दौरान आप सुखद जीवन का आनंद लेंगे।
इस दौरान कुंभ राशि वाले नए बदलावों और इनोवेशन के लिए प्रेरित नजर आएंगे।
शनि का कुंभ में रहना आपको टेक्नोलॉजी के फील्ड में बेहतर करने का मौका देगा।
वहीं, सूर्य का सिंह राशि में कुंभ राशि वालों के लिए विपरीत अवस्था आपको लीडरशिप जिम्मेदारी लेने के लिए कॉन्फिडेंट बनाएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-शनि का आमने-सामने होना बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान पर्सनल डेवलपमेंट के लिए तैयार रहें।
आपकी क्रिएटिविटी और व्यक्तित्व में निखार लाएगा। वहीं, कुंभ राशि में शनि आपके क्रिएविटी का कारक होगा।
इस दौरान अवसरों का भरपूर लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। अपने आइडियाज को शेयर करने का एक भी मौका न गवाएं।
धनु राशि
वहीं, धनु राशि के जातक सूर्य-शनि की विपरीत अवस्था को खूब एंजॉय करेंगे। इस दौरान आपको में जुनून और उत्साह भरपूर होगा।
एजुकेशनल फील्ड में अच्छा करेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। यह समय करियर के मामले में आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा।
इसके अलावा मिथुन और तुला राशि वाले भी सूर्य-शनि के संयोग से लाभ पाएंगे। शनि आपका इंटेलिजेंस बढ़ाएंगे।
वहीं, सूर्यदेव समाज में मान-सम्मान दिलाएंगे। रिश्ते अच्चे होंगे। क्रिएटिविटी और सोशल स्किल से पब्लिक रिलेशन,डिप्लोमेसी या ज्वॉइंट आर्टिस्टिक प्रोजेक्ट में अच्छा परफॉर्म करेंगे।
4 राशियों का होगा चुनौतियों से सामना
सूर्य-शनि का संयोग राशियों के लिए लाभकारी भी साबित होगा, लेकिन सिंह, कुंभ,वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को तनाव हो सकता है।
शनि की कुंभ राशि में स्थिति वृषभ राशि वालों के रिश्तों में तकरार ला सकती है।
वहीं, सूर्य की सिंह राशि में स्थिति वृश्चिक राशि वालों के लिए कष्टदायी साबित हो सकती है।
सूर्य-शनि के प्रकोप से कर्क राशि वालों को भी इमोशनल डिस्टर्बेंस महसूस हो सकती है।
इसके अलावा मकर राशि वालों को भी शनि के प्रभाव से समस्याएं उत्पन्न होंगी। आपको असहज महसूस हो सकता है।
मीन राशि वालों को मानसिक अशांति मिल सकती है। इस दौरान क्रिएटिविटी के साथ काम करने की कोशिश करें। रिश्तों में एक सीमा बनाए रखें और आत्म-सम्मान को ठेस न पहुंचने दें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
