Cm yogi : इन शहरों के लिए नया मास्टर प्लान, जानें योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cm yogi : इन शहरों के लिए नया मास्टर प्लान, जानें योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

Cm yogi : योगी सरकार ने गोरखपुर और वाराणसी शहर के लिए नए मास्टर प्लान-2031 को मंजूरी दे दी है। इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद इन शहरों में नए मास्टर प्लान के आधार पर भवनों के नक्शे पास किए जाएंगे।

केंद्र सरकार ने अमृत योजना में प्रदेश में 59 शहरों के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार कराने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Cm yogi : प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को एक और सौगात, सीएम योगी ने दिया ईवी का उपहार

संबंधित शहरों के मास्टर प्लान का प्रारूप तैयार हो गया है। शासन स्तर पर इसका प्रस्तुतीकरण किया जा चुका है। आवास विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर इसे संशोधित कराते हुए अंतिम रूप दिया जा रहा है।

गोरखपुर और वाराणसी विकास प्राधिकरण ने पुनरीक्षित मास्टर प्लान के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश की अध्यक्षता में हुई बैठक के आधार पर इसे मंजूरी दे दी गई है।

दोनों विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर बोर्ड से इसकी पुष्टि कराई जाएगी।

इसके बाद दो समाचार पत्रों में इसका विज्ञापन प्रकाशित कराने के साथ ही प्राधिकरण की वेबसाइट पर इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

आवास विभाग ने इसके साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों को निर्देश दिया है कि मास्टर प्लान को जल्द ही शासन स्तर से मंजूर करते हुए इसके जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें :Cm yogi ने किसानों को दी सबसे बड़ी सौगात, यह होगा फायदा

प्रदेश के 59 शहरों में नया मास्टर प्लान लागू होने के बाद अवैध निर्माण पर काफी हद तक रोक लगेगी। राज्य सरकार शहरों का सुनियोजित विकास कराना चाहती है।

उसका मानना है कि तय भू-उपयोग के आधार पर निमाार्ण होने से अवैध निर्माण रुकेगा और शहरों का स्वरूप बदल जाएगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...