Rain: UP के इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: UP के इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

rain: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों यूपी के कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बारे में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन भी सर्तक हो गया है। मौसम विभाग ने बिजनौर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके अलावा अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया

वहीं बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।इसी तरह मंगलवार से बुधवार के बीच श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इन जिलों में बारिश होने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी

इसी अवधि में देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बलरामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अयोध्या, कासगंज, एटा, मैनपुरी, रामपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी हुआ है।

बुधवार से गुरुवार के बीच कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी के चेतावनी के साथ आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन प्रदेश में उरई और सुल्तानपुर से होते हुए गुजरने के कारण राज्य में बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के असर और पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी के मौसम में यह बदलाव आया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...