colleges: सरकारी कॉलेज के लैब में केमिकल गैस हुई लीक, 25 छात्र चक्कर खाकर गिरे…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

colleges: सरकारी कॉलेज के लैब में केमिकल गैस हुई लीक, 25 छात्र चक्कर खाकर गिरे…

colleges: तेलंगाना में हैदराबाद के कस्तूरबा सरकारी कॉलेज के एक लैब में केमिकल गैस के लीक होने का

मामला सामने आया है। केमिकल गैस के रिसाव के बाद 25 छात्र चक्कर खाकर लैब में ही गिर पड़े।

- Advertisement -
- Advertisement -

आनन-फानन में छात्रों को नजदीक के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस रिसाव की जानकारी मिलने के बाद फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

लैब में गैस रिसाव की घटना कैसे हुई और वो कौन सी गैस है जिसकी चपेट में आने के बाद छात्र चक्कर खाकर गिर गए,

इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गैस की जांच कर रही है

ताकि यह खतरे के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल छात्रों को

अस्पताल (colleges) में भर्जी करा दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

गैस रिसाव के बाद जैसे ही छात्र उसकी चपेट में आए उनको चक्कर आने लगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं

कि घटना के बाद कॉलेज परिसर में भीड़ इकट्ठा हो गई है। बीमार छात्रों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

घटना के बाद हालत ये हो गई थी कि कुछ छात्रों को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा।

कुछ छात्र को लोग पकड़कर एंबुलेंस की ओर से ले जाते हुए भी दिख रहे हैं।

हालांकि, छात्रों की हालत में सुधार हुआ है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया...

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी Examination:...

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने दिलाई 1148 युवाओं को नौकरी

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने...

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का...