Dead Body: घर के कमरें में साड़ी के फंदे सहारे लटका मिला युवक का शव,घर में मचा कोहराम 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dead Body: घर के कमरें में साड़ी के फंदे सहारे लटका मिला युवक का शव,घर में मचा कोहराम

Dead Body: बिहार के झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी के रहने वाले देबू रवानी का भगना रवि कुमार राम का शव शनिवार की शाम झरिया पुलिस ने बरामद किया है।

घटना के संबंध में मृतक के मामा देबू रवानी ने बताया कि शनिवार की सुबह जरुरी काम से हमारा पूरा परिवार झरिया के भूतगड़िया स्थित अपने साढू के यहां गए थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

घटना के समय घर पर नहीं थे परिजन

3 बजे वापस लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो एक छोटी बच्ची को किसी प्रकार खिड़कीनुमा रास्ते के सहारे घर के अंदर घुसाया।

बच्ची ने अंदर से गेट को खोला तो देखा कि रवि साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ है।

आनन-फानन में उसे उतार कर धनबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि के मामा देबू रवानी ने बताया कि मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी गई।

वही झरिया थाना के एसआई ए मुंडू ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

5 साल से अपने मामा घर में रहता था मृतक

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रवि कुमार रवानी का पूरा परिवार कागेशर गांव,

जमुई जिला (बिहार) में रहता है। रवि पिछले 4-5 साल से अपने मामा देबू के पास झरिया में ही रहता था।

रवि अपने मामा के साथ फेरी के धंधे में हाथ बटाता था। वही रवि की मौत की खबर पाकर उसके पिता अभिनंदन राम, मां पूजा देवी जमुई से झरिया के लिए निकले और देर रात झरिया पहुचें ।

 

 

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...