Dead body: ओवर ब्रिज पर 30 वर्षीया महिला का संदिग्ध हालात में मिला शव, मचा हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dead body: ओवर ब्रिज पर 30 वर्षीया महिला का संदिग्ध हालात में मिला शव, मचा हड़कंप

Dead body:: किशनगंज जिले में रविवार सुबह लोहा गड़ा हाट स्थित ओवर ब्रिज पर 30 वर्षीया महिला का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मृत महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है। मृत महिला की पहचान रूखसार बेगम पति साबिर निवासी लोहा गड़ा सिंघिया के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतका की शादी लगभग 6 साल पहले साबिर से हुई थी, जिसके दो नाबालिग बच्चे हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

परिजनों के मुताबिक रुखसार बेगम विगत कई दिनों से अपने मायके तारा बाड़ी में रह रही थी।

गर्दन पर जख्म और चोट के निशान

रविवार की सुबह रूखसार बेगम अपने पति के साथ टोटो से कटहलबाड़ी ग्रुप लोन से जुड़े सेंटर में रकम जमा करने गई थी।

और फिर सुबह आठ बजे ओवर ब्रिज पर रुखसार का संदिग्ध हालात में शव मिला, गर्दन पर जख्म और चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का हवाला दिया है। वहीं घटना की सूचना पर एसडीपीओ गौतम कुमार मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया

मृत महिला की मां लैतुन निशा ने हत्या का आरोप मृत महिला के पति पर लगाया है।

पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित शिकायत की अर्जी प्राप्त होने के साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी के खिलाफ न्याय संगत कारवाई की जायेगी। वहीं इस घटना में पति सहित अन्य कई आरोपियों के भी शामिल होने की आशंका है।

पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है। मृत महिला का पति फरार है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...