Horoscope:गुरु-मंगल मिलकर मचाएंगे धमाल,इन राशियों के दिन होगी वरदान के समान
Horoscope:जल्द ही मंगल अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। ग्रहों के सेनापति चाल में परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
जुलाई की शुरुआत में मेष राशि से वृषभ राशि में मंगल गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं।
माना जा रहा है 12 सालों के बाद दोनों ही ग्रहों की युति वृषभ राशि में बनेगी।
आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए मंगल और गुरु की चाल लकी साबित हो सकती है-
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए गुरु और मंगल की युति लाभदायक साबित हो सकती है।
जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं,
जो आपके पार्टनर के सपोर्ट से आसानी से सॉल्व की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
सिंह राशि
गुरु और मंगल की युति सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा।
आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु और मंगल की युति शुभ मानी जा रहा है। मंगल और गुरु के शुभ प्रभाव से आपके सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे।
यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
