agric ministry:देश में ऐसा कोई सीएम नहीं जिसकी तुलना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो सके:केंद्रीय कृषि मंत्री

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

agric ministry:देश में ऐसा कोई सीएम नहीं जिसकी तुलना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो सके:केंद्रीय कृषि मंत्री

agric ministry: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को आजमगढ़ पहुंचे।

जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब यूपी में कोई

- Advertisement -
- Advertisement -

गुंडागर्दी नहीं कर सकता है। गुंडे-माफिया जेल में हैं।

देश में कोई ऐसा मुख्यमंत्री नहीं है, जिससे सीएम योगी की तुलना की जा सके।

कृषि मंत्री तोमर ने लालगंज में कहा कि जब योगी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई

तो लोग कह रहे थे कि वह संत हैं। प्रदेश को नहीं संभाल पाएंगे। आज योगी की कार्यकुशलता से

उत्तरप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2017 से पहले प्रदेश के हालात काफी खराब थे।

कोई उद्योगपति प्रदेश में आना नहीं चाहता था। कारोबारी अपने कल-कारखाने दूसरे राज्यों में

शिफ्ट करने लगे थे। योगी के आने के बाद लोगों में विश्वास जगा कि उत्तर प्रदेश से बेहतर अब कोई

प्रदेश नहीं है। अब यहां उद्योगपति तेजी से इंवेस्टमेंट कर रहे हैं।

तोमर ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की साख विदेश

में तेजी से बढ़ी है। जिस देश मे मोदी जाते हैं, वहां की जनता दिल खोलकर उनका स्वागत करती है।

पहले आतंकवाद की घटना होने पर पूरा विश्व पाकिस्तान के साथ खड़ा होता था,

लेकिन आज भारत के साथ है। पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है।

मोदी के नेतृत्व में भारत की नींव मजबूत हुई है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत गए हैं।

सौ वर्ष पूरे होने में 25 वर्ष शेष हैं। ये 25 वर्ष देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

ये 25 वर्ष अमृतकाल हैं। इसी में भारत को विश्वगुरु बनना है।

इसके लिए वर्ष 2024 में फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...