Water Supply: गांव में जलापूर्ति को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने पानी टंकी पर चढ़ प्रदर्शन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Water Supply: गांव में जलापूर्ति को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने पानी टंकी पर चढ़ प्रदर्शन

water supply: कुशीनगर के तरयासुजान स्थानीय थाना अंतर्गत हफुआं चतुर्भुज में गांव में जलापूर्ति को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने पानी टंकी पर चढ़ प्रदर्शन किया।

इससे पहले प्रतिनिधि ने उच्चाधिकारियों को टेलिफोन कर समस्या से संबंधित जानकारी देते हुए समाधान न होने के दशा में प्रदर्शन कि चेतावनी दी थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पिछले करीब आठ दिनों से गांव में पम्प आपरेटर शिव मिश्र और मेकेनिक से विवाद के बाद जलापूर्ति बाधित था।

जिसकी सूचना प्रधान ने उच्चाधिकारियों को दे नवरात्र व ईद त्योहार से पूर्व समाधान की मांग की थी जिसमें लापरवाही बर्ते जाने पर प्रधान ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी के क्रम में बताया था कि वे मौके पर पहुंच समाधान नहीं कराते तो टंकी पर चढ़ प्रदर्शन करेगा।

इसी क्रम में बुधवार को सुबह करीब आठ बजे प्रधान प्रतिनिधि टंकी पर चढ़ करीब तीन से चार घंटे तक अधिकारियों का इंतजार करता रहा।

उपरांत इसके करीब 12 बजे तहसीलदार तमकुहीराज चंदन शर्मा के नेतृत्व में मुद्दो पर पहल कर गांव में पुनः जलापूर्ति बहाल कर दी गई।

इस दौरान हल्का लेखपाल अशोक वर्मा,चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय मिश्रा सहित सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Examination: होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न

Examination: होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से...

Award: उत्कृष्ट उद्यमियों को मिलेगा पुरस्कार, आवेदन की अंतिम तिथि 02 मई 2026

Award: उत्कृष्ट उद्यमियों को मिलेगा पुरस्कार, आवेदन की अंतिम...