pension: पुरानी पेंशन को लेकर 30 को जंतर मंतर पर धरना देंगे शिक्षक, आंदोलन को लेकर विचार विमर्श के बाद बनाई रणनीति…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

pension: पुरानी पेंशन को लेकर 30 को जंतर मंतर पर धरना देंगे शिक्षक, आंदोलन को लेकर विचार विमर्श के बाद बनाई रणनीति…

सेवरही,कुशीनगर पुरानी pension को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर देशभर के

पदाधिकारियों के द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन 30 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर किया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के निर्देश के बाद

जिलाध्यक्ष कुशीनगर सुरेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षको ने बैठक आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि पुरानी pension की लड़ाई अब करो या मरो की स्थिति में है।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यशील शिक्षकों का एकमात्र शिक्षक संगठन यूटा जुड़ा है।

प्रदेश के सभी जनपदों के ब्लॉक व जनपदीय पदाधिकारी इस धरने में आवश्यक रूप से शामिल होंगे। रैली में जिला महामंत्री सुबोध शुक्ल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत सिंह,

जिलाकोषाध्यक्ष रामेश्वरनाथ गुप्ता, जिला संरक्षक वीरबहादुर गोंड ,जिला उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद एवं विनोद यादव, जिला संयुक्तमंत्री राघवेन्द्र वर्मा,

जिला संगठन मंत्री नियाज अहमद और मंडल संयोजक विनय प्रकाश सिसौदिया संयुक्त रूप सम्मिलित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जंतर मंतर में होने वाले धरना प्रदर्शन में जनपद कुशीनगर से सैकड़ों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने इस संबंध में ज़िले के अन्य सभी पदाधिकारियों एवं ब्लाक के साथ बैठक कर 30 जुलाई को

जन्तर मंतर दिल्ली पर एक दिवसीय धरने में सम्मिलित होने हेतु पूरी तैयारी कर ली गयी है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया...

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी Examination:...

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने दिलाई 1148 युवाओं को नौकरी

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने...

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का...