Martyr’s day:जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर किया गया याद
Martyr’s day: (कम्प्यूटर जगत ) शहीद दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन चलाये।
आंदोलनों के चलते उन्हें कई बार जेल में भी रहना पड़ा। उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए ही 30 जनवरी के दिन उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
शहीद दिवस के दिन भारत के लिए अपने प्राणों को न्योछाबर करने वाले वीर सपूतों को याद किया जाता है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा सहित उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट, के साथ समस्त कार्यालयाध्यक्ष एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
