Help: प्रवासी मदद फाउंडेशन ने दिया अग्नि पीड़ित निर्धन बेटी को शादी सामग्री

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Help: प्रवासी मदद फाउंडेशन ने दिया अग्नि पीड़ित निर्धन बेटी को शादी सामग्री

Help: जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के कलवारी पट्टी गांव मे प्रवासी मदद फाउंडेशन संस्था द्वारा गांव की जरूरतमंद बेटी की शादी में जरूरत का सामान देकर मदद की।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा पैसे एकत्रित कर गांव की बेटी की शादी के लिए बेड, सिंगारदानी, अलमारी,मेज, पंखा ,साड़ी सहित रोजमर्रा के अनेक अन्य सामान उपहार स्वरूप दिये।जिसे देखकर बेटी सहित उसके परिवार के सदस्यों के आंखों मे आंसू आ गए।

नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के कलवारी पट्टी गांव मे रमाकांत गौड़ की पुत्री बेटी सोनी की शादी इसी 18अप्रैल को महराजगंज जनपद के घुघुली खास निवासी कुपाल पुत्र तुफानी से होनी थी।

पिता ने अपनी लाडली बेटी के लिए में जेवरात,बर्तन,कीमती साड़ियां व फर्नीचर के समाग्रियां तथा बारातियों के सत्कार और भोजन के लिए कुछ सामान भी खरीद कर घर में रख दिया था।

3 अप्रैल को पडोस  के  एक  झोपडी मे खाना बनाने के दौरान चुल्हे से निकली चिंगारी ने  झोपडी मे आग पकड लिया और पलक झपकते ही आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया, जिसमें सारा सामान  उनकी आंखों के  सामने  ही जल

गया और वे कुछ नहीं कर सके।शादी की चिंता को लेकर रमाकांत काफी परेशान थे।

जिसकी जानकारी मीडिया के माध्याम से जानकारी होने पर प्रवासी मदद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार,राजन विश्वकर्मा,अरविंद यादव,संदीप मिश्र,प्रदीप पांडेय, बबलू,विजय मद्देशिया, बृजेश कुमार,सर्वेश्वर,सिंह,,अजय,शिवम,जीतू,विष्णु, दिलीप गौड,प्रभाकर,आलोक,अरशद, पंकज आदि पदाधिकारियों ने बेटी की शादी का बीड़ा उठाया।

जो बुधवार शाम को पिडित रमाकांत के घर पहुचकर बेड, श्रृंगारदानी,आलमारी,मेज,पंखा, साड़ी सहित रोजमर्रा के अनेक अन्य सामान उपहार स्वरूप दिये।

जिसे पाकर पीड़ित परिवार के आंखों मे आंसू छलक गए। क्षेत्र मे संस्था द्वारा इस तरह की सराहनीय कार्य को देखते हुए काफी प्रशांसा कर रहे हैं।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश ने बताया कि अबतक इस तरह का कई निर्धन कन्याओं की शादी में सहयोग किया गया है।

संस्था के लोग इस तरह की सूचना जब पाते है तो मदद के लिए आगे आ जाते है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...