Drowned in the river: मूर्ति विसर्जन में एक 19 वर्षीय युवक नदी के बहाव में  हुआ गायब, पुलिस युवक की तलाश जुटी 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Drowned in the river: मूर्ति विसर्जन में एक 19 वर्षीय युवक नदी के बहाव में  हुआ गायब, पुलिस युवक की तलाश जुटी

Drowned in the river: जनपद में स्थानीय नगर पंचायत कप्तानगंज में शनिवार की शाम रामजानकी घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान आशीष अग्रहरि पुत्र राजेश्वर अग्रहरि उम्र लगभग 19 वर्षीय लड़के के डूबने का समाचार मिला है।

जानकारी के लिए बता दूं कि उक्त युवक आशिष अग्रहरि अपने मुहल्ले की मूर्ति के साथ नगर स्थित श्रीरामजानकी घाट पर गया था।

- Advertisement -
- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 युवक मूर्ति के साथ ही गिर गए। चार तो तैर कर बाहर आ गए लेकिन आशीष का कहीं पता नहीं चला।

खबर जैसे ही स्थानीय लोगों व प्रशासन को लगी तो लोग घाट की ओर दौड़ पड़े।

प्रशासन अपने दल बल के मौके साथ पहुचा

प्रशासन अपने दल बल के साथ डूबे युवक की तलाश करने लगा । पुलिस एवं व स्थानीय मल्लाहों के द्वारा से खोज -बिन किया जाने लगा।

लेकिन घंटों मेहनत के बाद भी युवक का पता नहीं चला। इसी दरम्यान नगर की तमाम मूर्तियाँ रुकीं रहीं बाद में जुलूस निकला।

नदी में जहां तमाम लोग व मल्लाह डूबे युवक आशीष की तलाश कर रहे थे तो थाना प्रभारी राजकुमार बरवार को देखा नहीं गया, वे भी अपनी वर्दी उतार कर नदी (गंडक) में उतर गए ।

उन्होंने भी काफी देर तक खोज बीन किया, लेकिन आशीष का कहीं पता नहीं चला।

थाना प्रभारी के इस कार्य नें उपस्थित जन समूह का मन जीत लिया। अंतिम सूचना मिलने तक अभी युवक की तलाश जारी थी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...