Celebration: तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ जताई खुशी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 Celebration: तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ जताई खुशी

Celebration: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। टेकुआटार मंडल में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।

मंडल अध्यक्ष राजेश राव एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टेकुआटार बाजार में एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की जीत पर विशेष उत्साह दिखा, वहीं असम की जीत की खुशी में पेड़ा बांटा गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

कार्यक्रम में जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने इसे राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जीत बताते हुए कहा कि यह ‘भय की राजनीति’ पर ‘भरोसे की राजनीति’ की विजय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।

मंडल अध्यक्ष राजेश राव ने इस जीत को कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत किया और यह सफलता उनके परिश्रम का फल है।

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है और गांव-गांव में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर चन्द्रबली गोंड, अविनाश पाण्डेय, पवन मद्धेशिया, पवन गुप्ता, राधेश्याम मद्धेशिया, दिनेश चौधरी, पारसनाथ कुशवाहा, मनोज मद्धेशिया, दुर्गेश जायसवाल, गोपाल राव, प्रदीप दूबे, अरुण सिंह, राजकिशोर मद्धेशिया, लालबहादुर चौहान, कुंवर मद्धेशिया, भोला रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...

Mobile court: राज्य आयुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल कोर्ट, 54 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Mobile court: राज्य आयुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल कोर्ट,...