Buddha Temple: ताईवान और वियतनाम के पर्यटकों की 500 तादाद महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर
Buddha Temple : कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर,मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप में मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पूरा माहौल बौद्ध मय हो गया था।
ताईवान और वियतनाम के पर्यटकों की 500 तादाद अलग-अलग दलों में कुशीनगर पहुंचे। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में महात्मा बुद्ध की छठवीं शताब्दी लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया।
विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व शांति के कल्याण की कामना की। पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो अंधेरे होने तक जारी रहा।
मांथा कुंवर मंदिर में भू स्पर्श मुद्रा में बुद्ध प्रतिमा तो वहीं अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप की बुद्ध वंदना के साथ परिक्रमा किया।
कैंडल जलाया और बेरा का फूल भी चढ़ाए। इस तरह कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों की आवक से चहल-पहल बनी रही।
