Social media starsनेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार पाकिस्तानी ‘सना’ निकली सोशल मीडिया की स्टार, पढ़ें उसकी नई दिलकश कहानी
social media stars: भारत नेपाल सीमा पर गलगलिया के पास गिरफ्तार
पाकिस्तानी मूल की महिला फरीदा मल्लिक उर्फ सना उर्फ सना अख्तर के नए नए चेहरे खुलकर सामने आ रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरीदा सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चित है।
एक नए वीडियो में वह संगीत पर थिरकते हुए दिख रही है। यूट्यूब चैनल पर उसका दिलकश अंदाज धमाल मचा रहा है।
सना नामक की इस पाकिस्तानी महिला को एक नवंबर को भारत नेपाल सीमा पर गलगलिया के पास
एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया था। अवैध तरीके से बिना वीजा के प्रवेश पर
उसे 1 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। सना इससे पहले 11 महीने तक उत्तराखंड के जेल में भी रह चुकी है।
साथ ही उसे एक बार नोएडा से भी गिरफ्तार किया गया था। लेकिन
अब फरीदा का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो खुद को डांसिंग क्वीन बता रही है।
बड़ी संख्या में फॉलोअर
यही नहीं सोशल मीडिया (social media stars) पर बने उसके पेज पर बड़ी संख्या में फॉलोअर भी है।
बीते एक अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया (social media stars) पेज पर नेपाल यात्रा को लेकर लिखती है-
मेरा मकसद पड़ोसी देशों में निष्पक्षता के प्रति जागरूकता फैलाना है
और मैंने आसान वीजा व्यवस्था नीति के लिए नेपाल ,भारत और पाकिस्तान के दूतावास में पत्र लिखा है।
यूट्यूब चैनल बनाया था
म्यूजिक और डांस के जरिए सना उर्फ फरीदा भारत और नेपाल में कई सोशल मीडिया पेज चला रही थी।
उसने ने फरीदा और सना नाम से यूट्यूब चैनल भी बना रखा था जिसपर वह आती थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मीडिया पेज पर वह अपने दोस्तों को काफी तवज्जो देती थी।
फरीदा मलिक लाइव इन इंडिया न्यूज के नाम से उसने एक पेज बनाया हुआ था।
इससे लगता है कि सना खुद को मीडिया मॉडल के तौर पर के रूप में भी प्रस्तुत करती थी।
वीडियो फोटो शेयर करती थी
सना ने ‘फरीदा मलिक नाइटेंगल सिंगर’ के नाम से पेज बना रखा था। इस पर वह फोटो और वीडियो शेयर कर
सोशल मीडिया लवर्स को अट्रैक्ट करती थी। उसके कई वीडियो उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं।
वह इसे अपना पसंदीदा राज्य बताती है। वहीं कहीं डांसिंग क्वीन होने का उसका खिताब दिख रहा है।
वह दो नामों से भारत में बिना वीजा के घूम रही थी और भारत-नेपाल की यात्रा भी की।
आगे एक वीडियो में वह गाने और कविता को लेकर कई प्रोजेक्ट पर काम करने की बात भी
एक इंटरव्यू में कहती नजर आ रही है। हालांकि इस मामले में
केंद्र व राज्य की जांच एजेंसी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।
यह सवाल अब तक रहस्य बना है कि भारत में अवैध तरीके से
पहुंचकर गीत-संगीत और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के पीछे उसका क्या मकसद था?
