Road accident : योगी के मंत्री की गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, थानेदार ने अपनी जीप से पहुंचाया होटल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident : योगी के मंत्री की गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, थानेदार ने अपनी जीप से पहुंचाया होटल

road accident :गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर योगी सरकार में मंत्री सुरेश राही के साथ बड़ा हादसा हो गया।

उनकी गाड़ी रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर (road accident) दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

हादसे में मंत्री बाल-बाल बच गए। उनके स्कॉर्ट की गाड़ी भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर पहुंचे थानेदार ने अपनी गाड़ी से मंत्री को होटल पहुंचाया।

वहां कुछ देर रुकने के बाद वह देवरिया के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।

सूबे के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही रविवार को लखनऊ से सरकारी वाहन से किसी कार्यक्रम में शामिल होने

देवरिया जा रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब सहजनवा चौराहे के पास

फुट ओवरब्रिज के नीचे से निकलने के दौरान पास से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी।

मंत्री की गाड़ी और स्कॉर्ट में शामिल एक गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा (road accident) गई।

हादसे में मंत्री को मामूली खरोच आई।घटना की सूचना पर एसओ सहजनवा नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे

और मंत्री को अपनी गाड़ी में बैठाकर पास के एक होटल में ले गए।

होटल में थोड़ी देर आराम करने के बाद राज्य मंत्री अपने काफिले के साथ देवरिया रवाना हो गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को हिरासत में लिया गया है, फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...