road accident: बाल दिवस के मौके पर स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में तीस से ज्यादा छात्राएं घायल, दो की मौत
road accident: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक भयानक हादसा हुआ है।
- Advertisement -
- Advertisement -
स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में 30 से ज्यादा छात्राएं घायल हुईं हैं,
जबकि दो की मौत भी हो गई है। बाल दिवस के मौके पर नानकमत्ता घूम कर वापस लौटते वक्त
यह दर्दनाक हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर
पहुंच घायल छात्राओं काे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला और एक छात्रा की मौत हुई है।
