Road accident :दावत से आ रही तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, अधेड़ सहित तीन की मौत
Road accident :मैनपुरी के बरनाहल दो बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ सहित तीन लोगों की मौत हो गई
तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। दो बाइक सवारों की घटनास्थल पर तथा तीसरे बाइक सवार की
सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया और शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना
बिती की रात 8:30 बजे के करीब की है। बाइक सवार एक दावत से वापस लौट रहे थे।
बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम हरना निवासी जबर सिंह यादव पुत्र ताले सिंह, देवेंद्र यादव पुत्र अमीर सिंह,
उदयवीर यादव पुत्र विजय सिंह कोसमा मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गए थे।
वापस लौटते समय कोसमा करहल मार्ग पर अटा हरना मोड़ के निकट इनकी बाइक नवाटेढा की तरफ से आ रही
बाइक से टकरा गई। नवाटेढा की तरफ से आ रही बाइक पर सुनुपुर निवासी सोनू पुत्र रामकिशोर कठेरिया,
देवेश पुत्र सुगरपाल कठेरिया, तथा पूरन पुत्र उमेश निवासी निहाल वाली गली दुर्गा मंदिर के पीछे घिरोर सवार थे।
सोनू ने सैफई अस्पताल में तोड़ा दम
दोनों बाइकों की भिड़ंत में हरना निवासी 50 वर्षीय उदयवीर यादव पुत्र विजय सिंह, सुनूपुर निवासी 22 वर्षीय देवेश पुत्र
कुंवरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सोनू पुत्र रामकिशोर कठेरिया ने सैफई मेडिकल कॉलेज में
उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में जबर सिंह देवेंद्र, और पूरन भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुखबीर सिंह पुलिस बल के
साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
