Police raid: घर में ही चल रहा था सेक्स रैकेट धंधा,पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची तो…
police raid:जबलपुर की महिला थाना पुलिस और गढ़ा पुलिस ने बेदी नगर के पास सुपाताल में एक घर में चल रहे
अनैतिक रूप से चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर रेड मारा है. जहां दो महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले
है. पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार संचालित करने वाले आरोपी बलराम कोष्टा और
दो महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज किया कर लिया है.
मुखबिर से मिली सूचना
महिला थाना प्रभारी ने बताया की मुखबिर से देह व्यापार संचालित करने की पुलिस को सूचना मिली थी.
जिसके बाद सूचना की जांच की गई. सूचना सही पाए जाने पर बेदी नगर
सुपाताल में चल रहे, अनैतिक देह व्यापार के ठिकाने पर दबिश (police raid) दी गई.
ग्राहक बन पहुंची पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी के निर्देश पर पुलिस जवान को बेदी नगर स्थित बलराम के घर भेजा गया
तो घर के बाहर ही बलराम बैठा हुआ था. जब ग्राहक बनकर पुलिस जवान ने बात की तो उसने
500 से 1000 तक में लड़की उपलब्ध बात कराने की बात कही है.
जब पुलिस का जवान अंदर घर में (police raid) पहुंचा तो वहां कई लड़की बैठी हुई थी.
गरीब महिलाओं से कराया जा रहा देहव्यापार
वहीं 4 लोगों के साथ संचालक बलराम कोष्टा को गिरफ्तार किया गया है.
बलराम कोष्टा के द्वारा गरीब महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था.
देह व्यापार चला रहे बलराम गोष्ट से भी पूछताछ की जाएगी कि
आखिर यह महिलाएं कहां से लाकर देह व्यापार संचालित कर रहा था.
आपत्तिजनक हालत में मिले
महिला थाना प्रभारी प्रीति तिवारी ने बताया कि करीब 2 सालों से लगातार देह व्यापार आरोपी के द्वारा संचालित
किया जा रहा था. काफी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि बेदी नगर के पास एक मकान में देह व्यापार चल रहा है.
जहां रोजाना युवक युवतियों का आना जाना होता है. जब हमने रेड मारी तो वहां सब आपत्तिजनक हालत में मिले.
