love: पति जेल में, पत्नी को हुआ इश्क, अपने दो मासूम बच्चे छोड़ प्रेमी के साथ हो गई फरार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

love: पति जेल में, पत्नी को हुआ इश्क, अपने दो मासूम बच्चे छोड़ प्रेमी के साथ हो गई फरार

love:पति जेल में है, पत्नी अपने दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के संग हो गई फरार हो गई।

परिवारीजनों ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस पर परिवारीजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बलरामपुर मामला थाना हर्रैया अंतर्गत ग्राम गणेशपुर का है।

गणेशपुर निवासिनी एक महिला ने बताया कि नौ जनवरी को शाम लगभग सात बजे उनकी 25 वर्षीय बहू शौच के लिए

गई थी। काफी देर बाद उसके न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन वह नहीं मिली।

इसके बाद उसके मोबाइल पर सम्पर्क करना चाहा तो फोन बंद पाया गया।

बताया कि उसका बेटा एक मामले में विवाद के चलते जेल में बंद है।

उसके दो मासूम बच्चे हैं। मां के घर न लौटने पर बच्चे परेशान हैं।

महिला ने बताया उसे आशंका है कि उसकी बहू अपने प्रेमी (love) के साथ फरार हो गई है

जिसको लेकर बहू के लापता होने की खबर स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी थी।

इस पर पुलिसकर्मियों ने आश्वासन दिया था, जिसके बाद गांव के ही दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

और कहा कि 24 घंटे में बहू को ढूंढ़ निकाला जाएगा। इसके बाद आज तक पुलिस प्रशासन मौन है।

हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को दो दिन थाने पर बैठाने के बाद छोड़ दिए गए।

जिससे न्याय पाने के लिए पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...