Instagram प्लेटफॉर्म पर युवती ने एक युवक से किया प्यार,घरवालों से की बगावत,कोर्ट में बयान सुन सन्न रह गया परिवार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Instagram प्लेटफॉर्म पर युवती ने एक युवक से किया प्यार,घरवालों से की बगावत,कोर्ट में बयान सुन सन्न रह गया परिवार

instagram: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बरनाहल इलाके में इंस्टाग्राम पर हुई

चैटिंग के बाद युवती बिजनौर के युवक से मोहब्बत कर बैठी। युवक के साथ हुई

- Advertisement -
- Advertisement -

मोहब्बत को परवान चढ़ाने के लिए युवती परिजनों को बताए बिना गायब हो गई।

दो माह पहले गायब हुई युवती को पुलिस ने बरामद किया तो युवती ने कोर्ट में खुलासा किया कि वह बालिग है और उसने

मंदिर में शादी कर ली है। युवती के बयान लेने के बाद कोर्ट ने उसे ससुरालीजनों के हवाले कर दिया।

मामला थाना क्षेत्र के ग्राम कसौली से जुड़ा है। यहां की निवासी 21 वर्षीय जुगलेश पुत्री अशोक कुमार को

पुलिस ने बिजनौर के शादुल्लानगर से बरामद किया। 11 अक्टूबर को पिता की ओर से इसकी

गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया तो उसने जानकारी दी

कि शादुल्लानगर बिजनौर निवासी अंकित पुत्र विजय सिंह से उसकी इंस्टाग्राम  (instagram) पर जान पहचान हुई थी।

दोनों के बीच प्रेम संबंध बढ़ गए और शादी का फैसला कर लिया।

परिजनों ने मनाया पर नहीं मानी जुगलेश

युवती ने एसडीएम कोर्ट में कहा कि वह बालिग है और उसने मंदिर में शादी कर ली है।

वह अपने पति अंकित के साथ ही रहना चाहती है। उसके बयानों के बाद एसडीएम ने जुगलेश को कोर्ट में आए

ससुर विजय सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया और वह अपनी ससुराल चली गई।

हालांकि युवती के परिजनों ने उसे समझाकर गांव चलने के लिए

कहा लेकिन युवती तैयार नहीं हुई और अपनी ससुराल चली गई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...