fire: मां ने तीन बच्चों को जिंदा जलाया, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

fire: मां ने तीन बच्चों को जिंदा जलाया, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग

fire: यूपी के कुशीनगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं।

जहां पारिवारिक कलह में एक महिला ने अपने जिगर के टुकड़ों को आग के हवाले कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

एक बेरहम मां ने अपने तीन बच्चों पर केरोसिन तेल छिड़ककर उन्हें आग लगा दी।

घर में मची चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े।

और आग (fire) पर काबू पाया। आग से झुलसे तीनों लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जिन्हें अब गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

ये पूरा मामला तुर्कपट्टी के पिपरा रज्जब गांव का है। जहां छोटेलाल यादव के घर शाम को अचानक शोर सुनकर

आसपास के लोग दौड़े तो घर के अंदर का हाल देखकर दंग रह गए।

छोटेलाल की दो पुत्रियां और पुत्र आग में जल रहे थे। लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

बच्चों ने बताया कि घटना के समय तीनों कमरे में अगल-बगल चौकी पर रजाई डालकर लेटे थे।

इस बीच आई मां ने अचानक केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।

भागने का मौका तक नहीं मिला। तीनों बच्चे 50 फीसदी तक जल गए हैं। जिनका इलाज जारी है।

एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

घटना का कारण घरेलू विवाद बताया। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि एक मां ने अपने ही तीन बच्चों को जिंदा जलाने का

प्रयास क्यों किया। लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया...

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी Examination:...

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने दिलाई 1148 युवाओं को नौकरी

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने...

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का...