Facebook पर की दोस्ती तलाकशुदा महिला से तीन साल तक बनाए शरीरिक संबंध, बनाया अश्लील वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Facebook पर की दोस्ती तलाकशुदा महिला से तीन साल तक बनाए शरीरिक संबंध, बनाया अश्लील वीडियो

Facebook पर दोस्ती के बाद तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने तीन साल तक

शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने महिला का गर्भपात भी करा दिया

- Advertisement -
- Advertisement -

और शादी का दबाव बनाने पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो को

इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित करने की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है।

कल्याणपुर निवासी तलाकशुदा महिला की तीन साल पहले फेसबुक के जरिए

कानपुर देहात के पुखरायां निवासी राहुल यादव से दोस्ती हुई थी।

इसके बाद राहुल ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की और उससे मिलने लगा।

वह पुखरायां से कल्याणपुर भी उसके घर आने-जाने लगा और उससे शरीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।

महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर राहुल ने तीन साल तक शारीरिक शोषण किया।

इस दौरान उसने गर्भपात भी करवाया। उसने जब राहुल पर शादी का दबाव बनाया तो शादी से इन्कार करते हुए

उसकी अश्लील फोटो व वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली।

इसके बाद उसकी असलियत सामने आने पर महिला ने पुलिस को दी तहरीर देकर शिकायत की है।

कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...