debauchery:यहां कई होटलों में रात में होता है ‘गंदा काम’ रेड के दौरान अंदर का नजारा देख चौंकी गई पुलिस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

debauchery:यहां कई होटलों में रात में होता है ‘गंदा काम’ रेड के दौरान अंदर का नजारा देख चौंकी गई पुलिस

debauchery: दिल्ली के पहाड़गंज के कई होटल अय्याशी का अड्डा बनते जा रहे हैं।

करीब सात सौ से अधिक होटलों वाले इस इलाके के कई होटलों में रात में अय्याशी (debauchery) का मंच सज जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

देह व्यापार, अश्लील नाच, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार जैसे कृत्य हो रहे हैं।

पिछले दिनों पुलिस ने मारे थे छापे

पिछले दिनों देर रात मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो जगहों पर छापा मारकर देह व्यापार व अश्लील नाच के

मामले का पर्दाफाश किया है। स्पा सेंटर से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पकड़ा भी गया है।

दोनों मामले को लेकर पहाड़गंज थाने में एफआइआर दर्ज की गई है।

नकली ग्राहक बनकर खुलवाया राज

जानकारी के अनुसार, स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज इलाके में चल रहे

एक स्पा में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इस जानकारी पर स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर की टीम गोल्डन

यूनिसेक्स सैलुन में पहुंची। दिल्ली पुलिस के एक हवलदार को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा।

वहां उसे मोहम्मद तस्लीम नामक शख्स मिला। उसने बताया कि

मसाज एवं शारीरिक संबंध बनाने के दो हजार रुपये लगेंगे।

पुलिस ने चालाकी से मारा था छापा

नकली ग्राहक बने हवलदार ने दो हजार रुपये दिए तो उसके समक्ष दो लड़कियों को बुलाया गया।

इनमें से एक लड़की को नकली ग्राहक ने पसंद कर लिया। वह लड़की उसके साथ केबिन में चली गई।

इस बीच नकली ग्राहक ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस

टीम ने वहां छापा मारकर तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज के अर्बन

गार्डन क्लब में महिलाओं द्वारा अश्लील नाच किया जाता है। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने क्लब पर छापा मारा जहां

तीन लड़कियां अश्लील नाच करते मिलीं। वहां 17 ग्राहक बैठकर शराब पी रहे थे।

इसे लेकर भी पहाड़गंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, क्लब के मालिक से पूछताछ की जा रही है।

पहाड़गंज थाना पुलिस है सवालों के घेरे में

पहाड़गंज इलाके में अश्लील नाच मामले में दो माह में यह तीसरी छापेमारी है।

गत अक्टूबर में भी क्राइम ब्रांच ने अश्लील नाच के मामले में एक क्लब में छापा मारा था।

इसी तरह अक्टूबर में ही मध्य जिला पुलिस की टीम ने यहां के एक क्लब में छापा मारकर

अश्लील नाच करते हुए लड़कियों को पकड़ा था। इसे लेकर भी एफआइआर दर्ज की गई थी।

इन प्रकरण से स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लाेगों का आराेप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से कुछ होटलों में अश्लीलता खेल चल रहा है।

लोगों को होती है दिक्कत

इलाकों में रहने वालें राकेश भारद्वाज का कहना है कि कुछ वर्षों से पहाड़गंज के कुछ हाटलों में देह व्यापार का धंधा

बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण यहां के निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।

विरोध करने पर होती है अभद्रता

स्थानीय निवासी गुरदीप सिंह का कहना है कि यहां रोजाना शाम ढलते ही यहां पर लड़कियाें के आने की गतिविधियां बढ़

जाती है। उनके साथ-साथ दलाल भी रहते हैं। वे इसका विरोध करने पर स्थानीय लोगों से अभ्रदता भी करते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...