Bride: सात फेरों से पहले दूसरी लड़की संग दूल्हे ने कर दिया कांड, शादी वाले दिन दुल्हन ने पकड़ लिया माथा, और..
Bride: यूपी के महराजगंज में शादी वाले दिन जो हुआ उस बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था। लड़की पक्ष ने सारी तैयारियां कर रखी थीं।
बारात का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। दुल्हन भी अपने पिया का मंडप के नीचे इंतजार कर रही थी।
उधर बारात निकलने से दूल्हे ने दूसरी लड़की संग कांड कर डाला। इसकी जानकारी जब लड़की वालों को हुई तो उनके पैरों तले से मानो जमीन ही खिसक गई हो।
होने वाले पति की हरकतों को सुनकर दुल्हन ने भी माथा पकड़ लिया। घर में चीख-पुकार शुरू हो गई।
इसके बाद लड़की वाले दूल्हे के घर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कुछ देर चली बातचीत के दौरान शादी की तैयारी में हुए खर्च को वापस करने के बाद बात बनी।
बताया जाता है कि नौतनवा थाना क्षेत्र से परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को बारात पहुंचने वाली थी।
दूल्हा व दुल्हन के परिजन शादी की सारी तैयारियां कर चुके थे।
लेकिन बारात निकलने से पहले ही दूल्हा अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। इधर दुल्हन के परिजन बारात आने का इंतजार करते रहे।
बारात आने में जब काफी देर होने लगी तो दुल्हन के परिजनों की बेचैनी बढ़ने लगी। इसी बीच फोन से दूल्हे के फरार हो जाने की जानकारी मिली।
इतना सुनते ही दुल्हन (Bride) व उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रोने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच कुछ संभ्रांत लोगों के साथ दुल्हन (Bride) के परिजन दूल्हे के घर पहुंचे।
काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात कही जा रही है।
