Bride: लड़की के दरवाजे पर खड़ी थी बारात, दुल्हन की जगह साली से करानी पड़ी दूल्हे की शादी, जानें पूरा मामला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride: लड़की के दरवाजे पर खड़ी थी बारात, दुल्हन की जगह साली से करानी पड़ी दूल्हे की शादी, जानें पूरा मामला

Bride: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में आई बारात लड़की वालों के दरवाजे पर काफी देर तक खड़ी रही। सात फेरों के

इंतजार में दूल्हा भी अपनी दुल्हन (Bride) का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन इससे पहले यहां कुछ ऐसा हो गया कि शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद दूल्हे की शादी दुल्हन (Bride) की छोटी बहन यानि होने वाली साली से करानी पड़ी।

मामला पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शादी की सारी तैयारी पूरी थी। घराती पहले से ही मौजूद थे। मंगल गीत गाए जा रहे थे। दुल्हन भी जोड़ा पहन कर सज रही थी।

बारात रात में घर पहुंच गई। सभी दुल्हा से लेकर बारात में लोगों के स्वागत में लग गए थे। इस बीच दुल्हन मौका पाकर फरार हो गई।

घर वालों को जब उसके फरार होने की जानकारी हुई तो गांव में तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। थक हार कर घटना की जानकारी दुल्हा व उसके परिजनों को दी गई।

बताया जाता है कि कुछ लोगों ने पहल की कि दुल्हन भले ही फरार हो गई है बारात जब आ ही गई तो तो क्यों न उसकी छोटी बहन से ब्याह कर दिया जाए।

बातचीत होने के बाद दोनों पक्ष में सहमति बन गई और देर रात गए भागी दुल्हन की छोटी बहन के साथ शादी की रस्म पूरी की गई।

शुक्रवार की सुबह में हंसी खुशी विदाई की गई। दुल्हन के फरार होने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

पथरा थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...