alcoholic substance: प्रेमी की दी नशे की गोलियां शिकंजी में मिलाईं, बड़ी बहन हुई बेहोश, फिर…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

alcoholic substance: प्रेमी की दी नशे की गोलियां शिकंजी में मिलाईं, बड़ी बहन हुई बेहोश, फिर…

alcoholic substance: अलीगढ़ में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक कालोनी में प्रेम जाल में फंसाकर

युवती को ले जा रहे मेरठ के युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। युवती ने बड़ी बहन को शिकंजी में

- Advertisement -
- Advertisement -

नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोपी युवक को घर के बाहर से दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

एक कालोनी निवासी युवती की मेरठ के जैद पुत्र वाकीर निवासी पीपली खेड़ा खरखोदा से

इंस्टाग्रम पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि आरोपी युवक ने नाम बदलकर युवती से

दोस्ती कर ली। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा।

आरोप है कि शनिवार को आरोपी युवक मेरठ से अलीगढ़ आ गया।

शाम को दोनों की मुलाकात हुई। युवक ने उसे नशे की छह गोलियां दीं,और तय हुआ

कि किसी खाने पीने की चीज में मिलाकर परिजनों को दे देना।

परिजन जब नशे में होकर सो जाएं तो घर से जेवरात आदि लेकर चल देना।

इसी बीच युवती ने भागने की फिराक में बड़ी बहन को शिकंजी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला

दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने युवती से कड़ाई से पूछताछ की तो सच

उगल दिया। परिजनों ने घर के बाहर खड़े प्रेमी को पकड़ लिया।

गुस्साए परिजनों ने आरोपी की धुनाई कर दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

युवती की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया कि युवक का युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी युवक

को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया...

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी Examination:...

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने दिलाई 1148 युवाओं को नौकरी

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने...

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का...