5G Service: सिर्फ Jio यूजर्स चला पाएंगे सबसे तेज 5G इंटरनेट,यह खास तकनीक है वजह

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

5G Service: सिर्फ Jio यूजर्स चला पाएंगे सबसे तेज 5G इंटरनेट,यह खास तकनीक है वजह

5g service: भारत में 5G सर्विस की शुरुआत हो चुकी है और कंपनियों ने अपने ग्राहकों को

यह सर्विस प्रोवाइड करनी भी शुरू कर दी है. लेकिन क्या आप एक बात जानते हैं

- Advertisement -
- Advertisement -

कि Jio की 5G सर्विस भारत में सबसे तेज होने वाली है. इसका मतलब है

कि Jio 5G की इंटरनेट स्पीड सबसे फास्ट होगी साथ ही इसकी कॉलिंग भी

अन्य नेटवर्क की तुलना में नेक्स्ट लेवल होगी. ऐसा होने के पीछे एक खास वजह है.

जी हां, आप अगर Jio 5G चुनने जा रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि इसकी क्या खासियत है.

क्यों सबसे फास्ट है Jio 5g service

दरअसल Jio ने 5G सर्विस को लॉन्च करने के लिए स्टैंड अलोन नेटवर्क तैयार किया है,

ज्यादा तकनीकी भाषा का इस्तेमाल ना करते हुए हम आपको बता दें

कि स्टैंड अलोन नेटवर्क पूरी तरह से नया प्लेटफॉर्म है जिसकी बदौलत 5G सर्विस (5g service) को सुचारु

रूप से चलाया जाएगा. इस नेटवर्क को तैयार करने के लिए 4G प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

ऐसे में ये हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड करेगा साथ ही साथ कॉल की क्वॉलिटी भी बेहतर होगी.

सही मायने में 5G नेटवर्क स्टैंड अलोन नेटवर्क ही है जो भारत में Jio की तरफ से ऑफर किया जाएगा.

कुछ लोग इसे असली 5G के नाम से भी जानते हैं. Jio ही ऐसी एकमात्र कंपनी है

जो स्टैंड अलोन प्लेटफॉर्म पर काम करके 5G सर्विस प्रोवाइड करेगी.

Jio ही भारत का एकमात्र ऐसा नेटवर्क है जो स्टैंडअलोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा

ऐसे में इसकी सर्विस सबसे तेज और सबसे बेहतर होगी. इसके अलावा मार्केट की अन्य

कंपनियां नॉन स्टैंड अलोन 5G नेटवर्क प्रोवाइड करवा रही है जिसमें 5जी सर्विस प्रोवाइड करवाने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी

तरह से 4G नेटवर्क पर आधारित है ऐसे में जाहिर सी बात है कि इसकी क्वालिटी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क से

कम बेहतर होगी. दरअसल स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क को स्थापित करने की लागत काफी ज्यादा है

और यही वजह है कि बाकी कंपनियों ने पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही 5जी सर्विस प्रोवाइड करने का मन बना लिया है

लेकिन जियो ग्राहकों को असली 5G एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है

और यही वजह है कि इसे लेकर मार्केट में चर्चा भी तेज हो गई है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...