Hotels: फर्जी दस्तावेज पर होटल में रुकी थीं यह विदेशी युवतियां, देह व्यापार की आशंका, गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Hotels: फर्जी दस्तावेज पर होटल में रुकी थीं यह विदेशी युवतियां, देह व्यापार की आशंका, गिरफ्तार

Hotels: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दो विदेशी युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

दोनों युवतियां फर्जी दस्तावेज के आधार पर होटल (Hotels) में रुकी हुई थीं.

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिन ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है

कि दोनों युवतियां देह व्यापार की नीयत से आगरा के होटल में ठहरी हुई थीं.

जानिए क्या है पूरा मामला

पूरा मामला थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल का है.

लोकल इंटेलिजेंस यूनिट यानि एलआईयू ने थाना ताजगंज पुलिस को सूचना दी कि

एक होटल (Hotels) में दो विदेशी युवतियां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठहरी हुई हैं.

इस सूचना पर थाना ताजगंज इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने

होटल (Hotels) में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया. होटल के कमरे से पुलिस को दो विदेशी युवतियां बरामद हुई.

जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पूछताछ में जुटी हुई है.

उज्बेकिस्तान की हैं दोनों युवतियां

पुलिस पूछताछ में दोनों विदेशी युवतियों ने बताया कि दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं.

वे होटल में दिल्ली के एड्रेस पर बने आधार कार्ड के आधार पर ठहरी थीं.

जब पुलिस ने दोनों से पासपोर्ट और वीजा मांगा तो वे दिखा ना सकीं.

ताजनगरी में पहले भी आ चुके हैं देह व्यापार के मामले

जानकारों के मुताबिक, दोनों युवतियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हैं,

आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवतियां देह व्यापार की नीयत से आगरा के होटल में ठहरी हुई थीं.

पूर्व में भी थाना ताजगंज पुलिस देह व्यापार की कुख्यात रोशनी को जेल भेज चुकी है.

रोशनी के गैंग में कई विदेशी युवतियां भी शामिल थीं. इस मामले में

पुलिस ने विदेशी युवतियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...