Groom: फेरे से पहले चढ़ावे के सामान में निकली टॉफी, धीरे से खिसक लिए बाराती, फिर दूल्हे को उठा ले गई पुलिस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Groom: फेरे से पहले चढ़ावे के सामान में निकली टॉफी, धीरे से खिसक लिए बाराती, फिर दूल्हे को उठा ले गई पुलिस

रेलवे में अधिकारी बनकर शादी तय कर ली। जयमाला के बाद जब चढ़ावा मंगाया गया

तो उसमें नकली जेवर और टॉफी देखकर परिजन भड़क गए। दोनों पक्षों में हुए

- Advertisement -
- Advertisement -

विवाद होते देख बाराती धीरे-धीरे खिसक गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

दूल्हा को पुलिस कोतवाली लेकर पहुंच गई। दोपहर में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

शोसल मीडिया के माध्यम से एक युवक की शादी छिबराऊ की युवती के साथ तय हुई।

लड़की के पिता ने बताया कि हमारे समाज का व्हासएप पर शादी का ग्रुप बना हुआ है।

इसमें एक बायोडाटा आया। इसमें एटा के युवक को रेलवे में अधिकारी बताया गया।

एटा आकर लड़का देखने के बाद रिश्ता तय कर दिया गया। दोनों पक्षों में शादी की सभी बातें तय हो गईं।

चार जुलाई को छिबरामऊ में गोदभराई के बाद शादी तय कर दी।

शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग एटा आ गए। जीटी रोड पर एक गेस्ट हाउस में शादी की रस्में होने लगी।

जयमाला का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। मंडप पर लड़की को फेरे के लिए बुलाया गया।

दूल्हा के परिजनों से चढ़ावा मंगाने के लिए कहा। कई बार कहने के बाद वह लोग चढ़ावा लेकर आए।

उसमें जब खोलकर देखा तो कोई सामान नहीं था। जेबर वाले डिब्बों में

टॉफी भरी हुई थी। नकली मंगलसूत्र रखा। यह देख परिवार के लोग भड़क गए।

इसी समय दुल्हन के भाइयों को पता चला कि दूल्हा की नौकरी फर्जी है।

दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। धक्का मुक्की भी हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस दुल्हा और उसके परिजनों को कोतवाली में ले आई। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पर एकत्रित हो गए।

दोपहर में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दिन भर यह शादी चर्चा का विषय बनी रही।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया...

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी Examination:...

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने दिलाई 1148 युवाओं को नौकरी

Job: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पवन दूबे ने...

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का...