Pensioners:सभी पेंशनर्स को जमा करवाना होगा यह प्रमाण पत्र, नवंबर की पेंशन का दिसंबर में होगा भुगतान
pensioners:अंबाला जिला खजाना कार्यालय और उप खजाना कार्यालयों से पेंशन ले रहे
पेंशनर्स को नवम्बर में जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। पेंशनर अंग्रेजी वर्ण माला में अपने नाम के पहले
अक्षर के अनुसार खजाना कार्यालय में आकर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा
करवा सकते हैं, ताकि नवंबर की पेंशन का दिसंबर में भुगतान हो सकें।
जिला खजाना अधिकारी सुनीता गोस्वामी ने बताया कि सभी पेंशनर्स अपने नाम के पहले
अक्षर के अनुसार निर्धारित तिथि को खजाना कार्यालय में आकर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते है।
इसके लिए बकायदा शैड्यूल भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ए से ई नाम वाले
पेंशनर 2 से 4 नवंबर और 7, 9 नवंबर, एफ से जे वाले 10 से 11 और 14 नबवंर,
के से ओ वाले 15 से 18 नवंबर, पी से टी वाले 21 से 25 नवंबर, यू से जेड वाले 28 नवंबर को अपना
जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं। सभी पेंशनरों को अपना आधार कार्ड,
पीपीओ नंबर और अपना मोबाईल फोन साथ लाना होगा।
