Lic pension plan:सरकार की सुपरहिट स्कीम! एक बार लगाएं पैसा, जीवन भर मिलेगा 50,000 रुपये पेंशन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lic pension plan:सरकार की सुपरहिट स्कीम! एक बार लगाएं पैसा, जीवन भर मिलेगा 50,000 रुपये पेंशन

lic pension plan: अगर आप भी सुरक्षित और मुनाफे वाली स्कीम में निवेश करना चाहते हैं

तो ये खबर आपके बेहद काम की है. अब तक आपने 60 साल या उससे अधिक में पेंशन मिलते सुना या देखा होगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन अब आपको पेंशन के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं करना होगा.

जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक शानदार प्लान लॉन्च किया है,

इसके तहत एकमुश्त रकम जमा करने पर आपको महज 40 साल की

उम्र में भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है. आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में.

जानिए क्या है सरल पेंशन योजना?

LIC की इस स्कीम का नाम सरल पेंशन योजना (Saral Pension) जो एक सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है,

जिसमें पॉलिसी लेते समय ही एक बार प्रीमियम देना होता है. इसके बाद पूरी जिंदगी आपको पेंशन मिलती रहेगी.

अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशी लौटा दी जाती है.

सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान है, यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाता है.

इस पॉलिसी को लेने के बाद जितना पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है.

इस पेंशन योजना को लेने के दो तरीके

सिंगल लाइफ- इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी, जबतक पेंशनधारी जिंदा रहेंगे

उन्हें पेंश मिलती रहेगी, उसकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की रकम उसके नॉमिनी को लौटा दी जाएगी.

ज्वाइंट लाइफ- इसमें दोनों जीवनसाथी की कवरेज होती है. जबतक प्राइमरी पेंशनधारी जीवित रहेंगे,

उन्हें पेंशन मिलती रहेगी. उनकी मृत्यु के बाद उनके जीवनसाथी को जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी,

उनकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की राशि उनके नॉमिनी को सौंप दी जाएगी.

कौन ले सकता है सरल पेंशन योजना?

इस योजना का लाभ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 साल है और अधिकतम 80 साल है.

चूंकि ये एक होल लाइफ पॉलिसी है तो इसमें पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है, जबतक कि पेंशनधारी जीवित है.

सरल पेंशन पॉलिसी को शुरू होने की तारीख से छह महीने बाद कभी भी सरेंडर की जा सकती है.

कब मिलेगी पेंशन?

पेंशन कब मिलेगी, ये पेंशन लेने वाले को ही तय करना है. इसमें आपको 4 विकल्प मिलते हैं.

आप पेंशन हर महीने ले सकते हैं, हर तीन महीने में ले सकते हैं, हर 6 महीने में ले सकते है या फिर 12 महीने में ले सकते

हैं. आप जो विकल्प चुनेंगे, आपकी पेंशन उतनी अवधि में आने लगेगी.

जानिए कितनी मिलेगी पेंशन?

अब सवाल उठता है कि इस सरल पेंशन योजना के लिए आपको कितना पैसा देना होगा,

तो हम आपको बता दें कि ये आपको खुद चुनना होगा. यानी जितने भी अमाउंट की पेंशन आप चुनेंगे,

आपको उस हिसाब से पेमेंट करना होगा. अगर आप हर महीने पेंशन चाहते हैं

तो कम से कम 1000 रुपये पेंशन लेनी होगी, तीन महीने की 3000 रुपये, 6 महीने की 6000 रुपये और

12 महीने की 12000 रुपये न्यूनतम पेंशन लेनी होगी. अधिकतम की कोई सीमा नहीं है.

यदि आपकी उम्र 40 साल है और आपने 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम जमा किया है

तो अपको सालाना 50250 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे जो आजीवन मिलेंगे.

इसके अलावा यदि आपको बीच में अपनी जमा की गई रकम वापस चाहिए तो

ऐसी स्थिति में 5 प्रतिशत की कटौती करके आपको जमा की गई रकम वापस मिल जाती है.

लोन भी मिलेगा

अगर आपको कोई गंभीर बीमारी होती है और इलाज के लिए पैसे चाहिए

तो सरल पेंशन योजना में जमा पैसे को वापस ले सकते हैं. आपको गंभीर बीमारियों की लिस्ट दी जाती है,

जिसके लिए आप पैसे निकाल सकते हैं. पॉलिसी को सरेंडर करने पर बेस प्राइस का 95 परसेंट हिस्सा वापस कर दिया

जाता है. इस योजना (saral pension plan) के तहत लोन लेने का भी विकल्प दिया जाता है.

योजना शुरू होने के 6 महीने बाद आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...