Farmer: किसानों की आमदनी बढ़ाने के ल‍िए व‍ित्‍त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान,सुनकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Farmer: किसानों की आमदनी बढ़ाने के ल‍िए व‍ित्‍त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान,सुनकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप

Farmer: केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है.

सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे किसानों को जबरदस्त फायदा मिल रहा है.

- Advertisement -
- Advertisement -

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (PM Kisan Samman Nidhi) सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली

महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है. इस योजना का लाभ 10 करोड़ से ज्‍यादा पात्र क‍िसानों को मिल रहा है.

इसके तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन क‍िस्‍त यानी सालाना 6 हजार रुपये दी जाती है.

इस बीच व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने क‍िसानों के आर्थ‍िक लाभ के लिए बड़ी बात कही है.

वित्त मंत्री ने दिया सुझाव

व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों से यह अपील की है कि वे ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने के लिए

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) होल्‍डर्स को आसानी से कर्ज दें. व‍ित्‍त मंत्री ने हाल ही में पब्‍ल‍िक सेक्‍टर के बैंकों के मुख्य

कार्यपालक अधिकारियों (CEO) के साथ इस विषय पर लंबी बातचीत भी की थी.

इस दौरान उन्होंने रीजनल बैंकों से ग्रामीणों की मदद के लिए बैंक की तकनीक को उन्नत बनाने का सुझाव दिया था.

किसान  (Farmer) क्रेडिट कार्ड योजना पर बातचीत

इस बैठक के बाद मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बैठक की विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि इस दौरान व‍ित्‍त मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC Yojana) का र‍िव्‍यू क‍िया.

उन्‍होंने इस बात पर व‍िचार क‍िया और सुझाव भी दिया क‍ि कैसे संस्थागत ऋण क‍िसानों के ल‍िए

उपलब्ध कराया जा सके. इसके बाद बैठक में शामिल वित्त राज्यमंत्री भागवत के कराड ने बताया,

‘बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री ने की और मछली पकड़ने और डेयरी क्षेत्र में लगे लोगों को केसीसी जारी करने पर चर्चा की गई.

इस बैठक में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की एग्रीकल्‍चर लोन में अहम भूमिका पर जोर दिया गया.

इसके अलावा एक अन्य सत्र में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर फैसला लि‍या गया

क‍ि प्रायोजक बैंकों को डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी सुधार में मदद करनी चाहिए.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...