Analysis: सीओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Analysis: सीओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Analysis:सीओ कसया अजय कुमार सिंह ने सोमवार को थाना अहिरौली बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -
- Advertisement -

सीओ ने थाना कार्यालय, अभिलेखों और विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर और सीसीटीएनएस की जांच की गई। महिला हेल्प डेस्क और मालखाना की व्यवस्थाएं भी देखीं।

क्षेत्राधिकारी ने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने को कहा। संदिग्धों और अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया। महिला अपराधों में तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

Parade:कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के लिए विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। सीओ ने मुकदमों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने विवेचकों को लंबित मामलों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। जांच प्रक्रिया में गुणवत्ता बनाए रखने को कहा।

सीओ ने आईजीआरएस और अन्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने पर जोर दिया।

उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीओ ने बेहतर पुलिसिंग और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मियों को सक्रिय रहने की बात कही।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

डिजिटल लेबर चौक App से 2.43 लाख निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार का अवसर

डिजिटल लेबर चौक App से 2.43 लाख निर्माण श्रमिकों...

Auction: थानों में खड़े पुराने वाहनों की जल्द होगी नीलामी: एएसपी

Auction: थानों में खड़े पुराने वाहनों की जल्द होगी...

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने किया...

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी

Examination:डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी Examination:...