अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने पहचान के लिए जारी की अपील
Roed Accident : जनपद कुशीनगर के थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र अंतर्गत सुबोधिया खुर्द के पास हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना 19 जून 2026 की रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए व्यापक प्रयास किए, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार मृतक का रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट तथा उम्र करीब 52 वर्ष प्रतीत होती है। मृतक ने सफेद रंग की हाफ कमीज और धोती पहन रखी थी। उसके गले में सफेद रंग का धागा था, जिसमें तुलसी का एक मनका (गुड़िया) भी मौजूद था।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या वह उसकी पहचान कर सके, तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
संपर्क नंबर:
- क्षेत्राधिकारी कसया: 9454401422
- थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार: 9454403803, 9151008316
- सोशल मीडिया सेल, कुशीनगर: 7839862337
पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने से उसके परिजनों को सूचना देने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने में सहायता मिलेगी। आम नागरिकों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की गई है।
