न्यायालय के आदेश पर 15 जुलाई को कसया तहसील में भूमि की सार्वजनिक नीलामी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

न्यायालय के आदेश पर 15 जुलाई को कसया तहसील में भूमि की सार्वजनिक नीलामी

Court: उपजिलाधिकारी कसया ने अवगत कराया है कि माननीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कुशीनगर (पडरौना) के विभिन्न आदेशों के अनुपालन में तहसील कसया क्षेत्र की विभिन्न भूमि खंडों की सार्वजनिक नीलामी 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वाद संख्या 308/2018 इन्दु बनाम कन्हैया के तहत ग्राम रहसू शुमाली पट्टी एवं ग्राम कोटवा स्थित गाटा संख्या 379 (0.069 हेक्टेयर), गाटा संख्या 246 (0.291 हेक्टेयर) तथा गाटा संख्या 462 (0.166 हेक्टेयर) की भूमि की नीलामी की जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी क्रम में वाद संख्या 578/2020 लालती देवी आदि बनाम रामगति के मामले में ग्राम पिपरा रज्जब स्थित गाटा संख्या 142 (कुल रकबा 0.063 हेक्टेयर) में से 1/2 भाग अर्थात 0.0315 हेक्टेयर भूमि की नीलामी होगी।

इसके अलावा वाद संख्या 27/2015 मैमुल निशा आदि बनाम किताबुद्दीन के तहत ग्राम बासदेवपुर स्थित गाटा संख्या 33 की भूमि के 1/3 भाग की नीलामी भी संपन्न कराई जाएगी।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि यह नीलामी 15 जुलाई 2026 को अपराह्न 01:00 बजे तहसील परिसर, कसया में आयोजित होगी। नीलामी प्रक्रिया नायब तहसीलदार, कसया की देखरेख में संपन्न की जाएगी।

उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर बोली प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों को नीलामी की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागिता कर सकें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों...

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं दर्जी प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं...

पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन, DIG ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन, DIG ने खिलाड़ियों को...